Monday, October 20, 2025

बिहार में जदयू ने 16 प्रत्याशियो की सूची जारी की

- Advertisement -

पटना। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार JDU ने रविवार को अपने कोटे की 16 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को मुंगेर, बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद को शिवहर, सीवान से विजयलक्ष्मी और भागलपुर से अजय मंडल को टिकट दिया गया है।

16 प्रत्याशियों में 6 ओबीसी, 5 अति पिछड़ा, एक महादलित, एक मुस्लिम और 3 सवर्ण समुदाय से हैं। लिस्ट में 3 महिलाओं के नाम हैं। जेडीयू ने 4 सीटों पर कैंडिडेट बदले हैं।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सीवान की कविता सिंह का है, जिनका टिकट कटा है। उनकी जगह पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को पार्टी ने सीवान से टिकट दिया है। विजय लक्ष्मी कुशवाहा जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं। वो शनिवार को ही पार्टी में शामिल हुई हैं।

इसके अलावा पार्टी ने सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट दिया है। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर जदयू को टिकट दिया गया है। उन्होंने इसकी घोषणा तीन महीने पहले ही कर दी थी।सुनील कुमार पिंटू लगातार पार्टी लाइन से इतर ये कहते आ रहे थे कि वे भाजपा के सिपाही हैं। केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर पिछली बार वो जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़े थे।

गठबंधन के तहत गया और काराकाट की सीट पहले ही जदयू के हिस्से से हटा ली गई है। इसकी जगह शिवहर सीट दी गई है।

ऐसे में सीट शेयरिंग की घोषणा के साथ ही यहां के सिटिंग सांसदों का टिकट कट गया है। पांच दिन पहले एनडीए में सीट शेयरिंग में उसके हिस्से 16 सीटें आई हैं, जबकि बीजेपी 17, चिराग की पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट दी गई है। जीतन राम मांझी गया से और उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद पांच दिन पहले ही आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुईं।

इसके पहले नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान उनके बेटे और शिवहर से आरजेडी विधायक ने पाला बदल लिया था। उसी समय तय हो गया था कि लवली आनंद शिवहर से जदयू की प्रत्याशी होंगी।

आगे भी पढ़ें

पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भाजपा में शामिल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories