Thursday, October 23, 2025

24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे JBVNL के अधिकारी, आज पूजा को लेकर कई जगहों पर No Entry[JBVNL officials will be on alert 24 hours, no entry at many places today due to puja]

- Advertisement -

रांची। नवरात्री के अवसर पर आज झारखंड बिजली वितरण को लेकर निगम ने अलर्ट जारी किया है। इस विषय को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार जवान तैनात किए हैं।

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के कारण पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है और सभी पंडाल में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं।

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने आदेश जारी किया है।

विभाग को सोमवार से लेकर 13 अक्टूबर तक 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहना है। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में एंटी क्लाक वाइज बिजली अफसरों और कर्मियों की तैनाती की गई है।

बिजली कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और कर्मी सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक, दो बजे से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेंगे। गठित नियंत्रण कक्ष पूरे 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

दुर्गा पूजा में दो हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। दुर्गा पूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए दो हजार जवानों को तैनात किया गया है।

इसके अलावा, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। नौ अक्बूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

इसके अलावा सभी पंडाल में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पंडाल में लगे कैमरा और सिटी कंट्रोल रूम से लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस लाइन में क्यूआरटी को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और यातायात थाना की पुलिस को भी 9 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक तैनात किया जाएगा।

एसएसपी ने जिला के सभी डीएसपी और थानेदार को आदेश दिया है कि वह 13 अक्टूबर तक हर रात अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

नौ से 13 तक शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक निजी व यात्री वाहनों के लिए निर्देश सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा का परिचालन।

जारी किया लिस्ट

कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा।

सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट जीएएल चर्च काम्पलेक्स तक ही जा सकेगी। l

पिस्का मोड से न्यू मार्केट (रातू रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाडियों का परिचालन शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तथा यहीं से हरमू चौक की ओर होगी।

हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा।

इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाडी मंदिर गोड से मिनाक्षी सिनेमा मोड़ और रातू रोड होकर पिस्का मोड की ओर जाएंगे।

हरमू बाईपास रोड की तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोडहेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 2.85 रुपए महंगी होगी बिजली 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories