Jamshedpur on alert:
जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे में जनसाधारण से अपील की गई है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं, जिससे कोई जनहानि हो। वहीं लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। दोनों नदियों के तटीय इलाके एवं डूब क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील प्रशासन की ओर से की गयी है।
स्वर्णरेखा और खरकाई नदियां खतरे के निशान से ऊपरः
स्वर्णरेखा नदी, जो मैंगो ब्रिज के पास मापी जाती है, उसका वर्तमान जलस्तर 122.06 मीटर है, जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। इसी तरह, खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर ब्रिज के पास 131.60 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 129 मीटर है।
तटीय इलाकों के लोगों को किया गया सचेतः
प्रशासन ने नदियों के तटीय इलाकों और इन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें
Yellow alert in Jharkhand: झारखंड में 11 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट