Monday, July 28, 2025

चुनाव मैदान में उतरते ही बदला जयराम महतो का सुर, कहा-बाहरी से कोई विरोध नहीं

बोकारो। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने स्थानीयता के मुद्दे पर मुखर होते हुए पूरे प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ बनायी है।

अब संगठन के मुखिया जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे है।

चुनाव मैदान में उतरते ही उनके सुर बदल गये हैं। अब वो बाहरी भीतरी की बात नही करते, अब कहते है, उनका बाहरी लोगों का कोई विरोध नही है।

उनकी लड़ाई सिर्फ यह है कि 1932 के आधार पर स्थानीय नीति बनायी जाये। उंन्होने बेरमो के कारगली मैदान में आयोजित जनसभा में ये बाते कही।

साथ ही उन्होंने गिरिडीह के वर्तमान सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद गिरिडीह के सांसद बनने के बाद अपनी पत्नी को रामगढ़ का विधायक बना दिया।

इसी प्रयास में बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह भी लगे है। वो अपनी पत्नी को धनबाद लोकसभा से सांसद बनने की तैयारी में है।

परिवार के अलावा झारखण्ड में उन्हें कोई नही मिला। हम इसी का विरोध करते है। ये सब लोग सिर्फ अपनी कमाई के लिए राजनीति करते है।

इन्हें जनता के ज़रूरत से कोई मतलब नही है। जयराम महतो ने कहा कि आप वोट उसे ही करें, जो आपकी कमाई, दवाई और बच्चों की पढ़ाई की चिंता करता हो।

साथ ही उन्होंने झारखण्ड से रोजगार के लिए पलायन कर चुके युवाओं की अन्य प्रदेशों में किन हालातो में रह रहे है उस पर भी चर्चा की।

कहा कि इस पर कोई बात नही करता कि कैसे झारखण्ड के लोगों को झारखण्ड में ही रोजगार मिले।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के इस गांव में लोगों ने किया वोट का बहिष्कार

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Manchester Test: मैनचेस्टर में भारत का ऐतिहासिक पल 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने रचा टेस्ट रिकॉर्ड

Manchester Test: लंदन, एजेंसियां। मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट...

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर खुले नालों का खत्म होगा खतरा, प्राधिकरण ने शुरू की 2 करोड़...

Greater Noida: नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों पर खुले नालों से हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते...

ISRO-NASA’s big mission: 30 जुलाई को लॉन्च होगा NISAR, जानिए इसकी खासियतें

ISRO-NASA's big mission: नई दिल्ली, एजेंसियां। ISRO और NASA का संयुक्त उपग्रह मिशन NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) 30 जुलाई 2025 को श्रीहरिकोटा के सतीश...

Lok Sabha: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर तीखी बहस

Lok Sabha: नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के मानसून सत्र का पहले सप्ताह में काफी हंगामे हुए। अब सोमवार से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम...

Ramgarh crime: रामगढ़ में पुलिस हिरासत से फरार छेड़छाड़ के आरोपी की मौत पर बवाल, थानेदार नपे

Ramgarh crime: रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बवाल खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मु का झारखंड दौरा: रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रांची,...

Major accident in Khanna: नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी

Major accident in Khanna: चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के खन्ना के दोराहा क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता...

Ranchi Pahari Mandir: सावन की तीसरी सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

Ranchi Pahari Mandir: रांची। सावन की तीसरी सोमवारी को रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भक्त सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories