Wednesday, September 17, 2025

जयराम महतो का ऐलान-55 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा JBKSS [Jairam Mahato’s announcement – JBKSS will contest assembly elections on 55 seats]

- Advertisement -

रांची। युवा नेता जयराम महतो ने ऐलान किया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में JBKSS कुल 55 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में कुल 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारा था।

इन 8 लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा सीटें आती है। जाहिर तौर पर हम इन सभी 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव तो लड़ेंगे।

इसके हम जमशेदपुर, खूंटी, गोड्डा लोकसभा सीट के अंदर आने वाले विधानसभा में भी उतरेंगे। कुल मिलाकर हम 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

जयराम महतो ने ये जानकारी मंगलवार को रांची में पत्रकारों को दी।

15 से 20 दिन में मिल जायेगी संबल

उन्होंने बताया कि 15 से 25 दिन के अंदर पार्टी को सिंबल भी मिल जाएगा। इसके साथ ही पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी हो जाएगा।

राज्यहित के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव

महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राज्यहित के मुद्दों को लेकर उतरेगी। झारखंड का सबसे ज्वलंत मुद्दा छात्रों की निराशा है। राज्य के हताश छात्रों मुद्दा ही उनका प्रमुख मुद्दा होगा।

अगर हम सरकार में आते हैं तो हम सबसे पहले होने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता लाएंगे। फ्री एंड फेयर एग्जाम लिए जाएंगे।

अगर उसमें कोई गड़बड़ी सामने आती है तो फिर चाहे कोई भी उच्च अधिकारी हो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

कोई विशेष दल चुनौती नहीं

आजसू की चुनौती को लेकर जयराम महतो ने कहा कि कोई एक विशेष दल हमारी चुनौती नहीं है, क्योंकि हमें वहां भी वोट मिले, जबां सब पार्टियां थीं।

बेरमो से हमे 13 53,000 वोट मिले। वह कांग्रेस की सीट है। टुंडी से भी 60,000 वोट हमें मिले, वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीट है। मैंने डुमरी से 90,000 वोट लेकर आया हूं।

वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की पारंपरिक सीट है। किसी एक दल से हमारी लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई एक विचारधारा की है और यह जो फिलहाल जो पॉलिटिक्स कर रहे हैं, उससे जनता कहीं ना कहीं कट रही है।

सभी समुदाय ने दिया समर्थन

जयराम महतो ने कहा कि हमें सभी समुदाय के वोट मिले हैं। मैंने गिरिडीह लोकसभा चुनाव में 347322 वोट हासिल किया। इसमें सिर्फ कुर्मी समुदाय के ही वोट शामिल नहीं हैं।

उन विधानसभा क्षेत्रों और बूथों से भी हमें मतदाताओं का काफी वोट मिला है, जहां कुर्मी जाति की संख्या कम है।

इसे भी पढ़ें

चुनाव मैदान में उतरते ही बदला जयराम महतो का सुर, कहा-बाहरी से कोई विरोध नहीं

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

माचा टी: महंगी चाय, लेकिन सेहत के लिए है चमत्कारिक, जानिए कीमत और फायदे

Matcha Tea: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और दुनिया में इन दिनों माचा ग्रीन टी (Matcha Tea) खूब चर्चा में है। फिटनेस प्रेमियों और सेलेब्स के...

PM Modi 75th birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देशभर में बधाइयों और आयोजनों की गूंज

PM Modi 75th birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी...

Gangster Prince Khan: दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के व्यवसायी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

Gangster Prince Khan: रांची। रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्ण गोपालका से दुबई में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी...

JSSC paper leak: पेपर लीक आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में JSSC का सख्त रुख, सरकार ने कहा- पेपर लीक...

JSSC paper leak: रांची। JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) के पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में लंबी बहस हुई। परीक्षा के...

Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में होंठ फटना (chapped lips) एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह साल भर बनी रहती है तो यह...

Vinay Chaubey: विनय चौबे को नहीं मिली बेल

Vinay Chaubey: हजारीबाग। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विनय चौबे...

विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में बनाया था औरंगाबाद का सूर्य मंदिर, जानें क्यों है...

Vishwakarma Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई...

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र...

PM Narendra Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories