रांची : जगरनाथ महतो बहुत ही सुलझे हुए और मिलनसार नेता थे। उनके निधन से झारखंड ने एक होनहार राजनीतिज्ञ को खो दिया है। सोमवार को जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे सोमवार को जगरनाथ महतो के आवास पर गये और उनके परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया।
रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने सादगी पूर्ण जीवन जिया और उनकी व्यवहार कुशलता काबिले तारीफ थी। जगरनाथ महतो ने झारखंड के शौषितों, उपेक्षितों और वंचितों की आवाज सदन में और सदन के बाहर मुखर होकर उठाई। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें। साथ ही उनके परिजनों को असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।