Wednesday, September 17, 2025

क्या कांग्रेस में हो रही टूट का खतरा, क्यों 16 विधायकों में से कई नहीं पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में [Is there a danger of disintegration in Congress, why did many of the 16 MLAs not attend the swearing-in ceremony?]

- Advertisement -

रांचीझारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया। झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस पर टूट का खतरा मंडराने लगा है। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को पार्टी के तौर पर झारखंड की सत्ता में अपनी भागेदारी गंवानी पड़ सकती है।

टूट का अंदेशा निराधार नहीं है। इसके संदेश शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखा। कांग्रेस के 16 विधायकों में से अधिकांश ने समारोह से दूरी बना ली। हालांकि अभी कोई कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। इनमें अधिकांश विधायक रांची में मौजूद रहें, लेकिन राजभवन नहीं पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार मान-मनौव्वल का दौर जारी है

कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की कई वजहें हैं, पर दो वजहें प्रमुख हैं। पहली वजह यह है कि सामान्य जाति से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है। वैसे देखा जाये तो पूरे मंत्रिमंडल में सामान्य जाति से कोई मंत्री नहीं है। दीपिका पांडेय सिंह को ओबीसी माना जा रहा है।

दूसरी बड़ी वजह दूसरे दल से टूट करके कांग्रेस में आने वाले विधायक को तरजीह देना बताया जा रहा है और इस सबके लिए कांग्रेस से शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार माना जा रहा है। राधा कृष्ण किशोर अलग-अलग समय में दल बदलते रहे हैं। वह वर्तमान सरकार में भी मंत्री बने हैं।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले इरफान अंसारी को लेकर कहा जा रहा है कि पिछली सरकार में उन्होंने सरकार को अस्थिर करने में किस तरह के काम किये थे, वह जग जाहिर है। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई भी की थी।

इसे भी पढ़ें

हेमंत 4.0 कैबिनेट में फारवर्ड कास्ट का एक भी मंत्री नहीं, 5 चेहरे रिपीट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Asia Cup: पाकिस्तान एशिया कप से हटने पर आज फैसला लेगा: रात को UAE से मुकाबलादावा- विवादित रैफरी को...

Asia Cup: दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आगे खेलने या हटने पर आज फैसला लेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार देर...

Pakistan India ceasefire: ट्रंप के मध्यस्थता के दावे की खुली पोल, पाकिस्तान ने माना- भारत ने ठुकराया था युद्धविराम...

Pakistan India ceasefire: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर...

Sanjeev Singh house CBI raids: CCL सुरक्षा इंस्पेक्टर संजीव सिंह के घर CBI की छापेमारी

Sanjeev Singh house CBI raids: रामगढ़/भुरकुंडा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रामगढ़ भुरकुंडा क्षेत्र में आज CCL सुरक्षा इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के आवास...

Bihar elections: बिहार चुनाव से पहले प्रशासनिक हड़कंप, सात DSP का तबादला

Bihar elections: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार, 16 सितंबर को गृह विभाग ने राज्य...

DMFT funds: झारखंड सरकार ने कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड का इस्तेमाल करने की मांगी अनुमति

DMFT funds: रांची। झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार से कृषि योजनाओं में CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) और DMFT (District Mineral Foundation Trust) के फंड...

Yogi government: योगी सरकार का दिवाली तोहफा: 30 लाख से ज्यादा पुराने ई-चालान बंद

Yogi government: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। परिवहन विभाग ने साल 2017 से 2021 के...

Former minister Khurshid Alam: पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम ने कहा- “निर्दलीय ही लड़ेंगे चुनाव, पार्टी हमारी नहीं हमारी पार्टी...

Former minister Khurshid Alam: बेतिया, एजेंसियां। पूर्व मंत्री और सिकटा विधानसभा से विधायक रहे खुर्शीद आलम ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा...

Meghalaya cabinet: मेघालय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, आठ मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Meghalaya cabinet: शिलांग, एजेंसियां। मेघालय में मंगलवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारियों के बीच बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मंत्रिमंडल में बदलाव से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories