यूपी में जारी हुआ एडमिट कार्ड
लखनऊ। हिंदी सिनेमा की अदाकारा सनी लियोनी को कौन नहीं जानता। आज एक बड़ा सवाल पूरे देश के सिने प्रेमियों के बीच उठ खड़ा हुआ है।
क्या सनी लियोनी पुलिस में भर्ती होने जा रही हैं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एक एडमिट कार्ड तो यही बताता है कि सनी लियोनी यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रही हैं।
इस अजीबोगरीब मामले की चर्चा सोशल मीडिया और पूरे देश में हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर लगाई गई है।
सनी लियोनी के नाम वाला एडमिट कार्ड और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें सनी लियोनी की फोटो और डिटेल्स हैं।
एप्लिकेशन फॉर्म यूपी के कासगंज जिले से भरा गया है, जिसके आधार पर यूपी पुलिस ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया।
इस एडमिट कार्ड में परीक्षा देने का केंद्र सोन श्री स्मारक बालिका महाविद्यालय मंडी बाजार तिर्वा कन्नौज पिन कोड 209732 लिखा हुआ है।
एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख 17 फरवरी है। इसका रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर सनी लियोन की तस्वीर के साथ किया गया था।
बता दें कि यूपीपीआरबी ने शनिवार को राज्य के 75 जिलों में 2,385 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की थी।
इसे भी पढ़ें
हिमाचल प्रदेश ने 2023 में पर्यटकों के आगमन में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की