Wednesday, October 22, 2025

आईपीएस एमएस भाटिया, तदाशा मिश्रा और संपत मीणा को मिलेगा प्रमोशन, DG रैंक पर नियुक्ति [IPS MS Bhatia, Tadasha Mishra and Sampat Meena will get promotion, appointment on DG rank]

- Advertisement -

रांची। झारखंड कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों – मनविंदर सिंह भाटिया तदाशा मिश्रा और संपत मीणा को डीजी रैंक में पदोन्नत किया जाएगा।

भाटिया वर्तमान में सीआरपीएफ में आईजी एडमिन हैं जबकि मीणा सीबीआई में संयुक्त निदेशक हैं। मिश्रा भी 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। राज्य सरकार केंद्र से इन अधिकारियों की झारखंड वापसी के लिए पत्राचार कर सकती है।

दो महीने के भीतर झारखंड कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों मनविंदर सिंह भाटिया व संपत मीणा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाया जा सकता है। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीआरपीएफ में आईजी एडमिन हैं।

वहीं, 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी संपत मीणा सीबीआई में संयुक्त निदेशक हैं। ये डीजी रैंक में प्रोन्नत होंगे। 1994 बैच की ही तदाशा मिश्रा भी डीजी रैंक में प्रोन्नत होंगी। सूचना है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति वाले इन अधिकारियों की झारखंड वापसी के लिए राज्य सरकार केंद्र से पत्राचार कर सकती है।

झारखंड में अधिकारियों का टोटाः

इसकी सबसे बड़ी वजह अगले महीने झारखंड पुलिस में वरिष्ठ पदों पर होने जा रहे अधिकारियों का टोटा होना है। जनवरी में एक साथ डीजी रैंक में तीन पद खाली होने जा रहे हैं।

इनमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह के अलावा 1992 बैच के आरके मल्लिक व 1993 बैच के मुरारी लाल मीणा शामिल हैं।

तीनों वर्तमान में डीजी रैंक के अधिकारी हैं। इतना ही नहीं, आईजी रैंक में भी एक पद रिक्त होने जा रहा है। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी जैप के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा भी जनवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

डीजी रेल व पुलिस हाउसिंग के प्रमुख का पद होगा खालीः

तीनों डीजी के सेवानिवृत्ति के बाद फरवरी से कई महत्वपूर्ण पदों के प्रमुख का पद खाली हो जाएंगे। राज्य में सीआइडी के डीजी अनुराग गुप्ता हैं। उनके पास झारखंड पुलिस के डीजीपी व एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार है।

अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हैं। मुरारी लाल मीणा डीजी रेल हैं। आरके मल्लिक डीजी मुख्यालय हैं। राजकुमार लकड़ा आईजी जैप हैं। ऊंचे पदों वाले चार पदाधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद चारों पद रिक्त हो जाएंगे।

फरवरी से झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, डीजी रेल, डीजी मुख्यालय व आइजी जैप का पद खाली हो जाएगा। डीजी एसीबी व डीजीपी का पद पहले से प्रभार में है।

इस प्रकार जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक जो अधिकारी बचेंगे उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के आईपीएस अधिकारियों में बदलाव की बयार: कई प्रोन्नति और सेवानिवृत्ति की तैयारी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories