नई दिल्ली ,एजेंसियां। मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2025 के पहले मैच से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। पांड्या ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आईपीएल 2025 के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। दरअसल, पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध है और वे पहले मैच में खेल नहीं पाएंगे। इस दौरान सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
क्या कहा पांड्या ने
हार्दिक पांड्या ने कहा, “सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान हैं और वे आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।” यह घोषणा मुंबई इंडियंस के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है, क्योंकि पिछले सीजन में मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान बनाया था।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
मुंबई इंडियंस का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में नजर आएंगे। इसके बाद मुंबई का मुकाबला 29 मार्च को गुजरात टाइटंस और 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मुंबई का आखिरी लीग मैच 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
इसे भी पढ़ें
सांसद बीडी राम ने लोकसभा में झारखंड-बिहार के बीच सोन नदी पर नये पुल की रखी मांग