IPL-2025:
IPL-2025: डबल मीनिंग और महिला विरोधी गीतों से हो रही है किरकिरी
मुंबई, एजेंसियां। आईपीएल-2025 में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आईपीएल मैच के दौरान मैदान में लोगों के मनोरंज के लिए ब्रेक में गाने बजाये जाते है, जिससे लोगों का मनोरंज हो सके और खिलाड़ी भी दिमागी तौर पर थोड़ा रिलेक्स हो सकें।
लेकिन, इस बार आईपीएल में डबल मीनिंग के गाने बजाये जा रहे है। आईपीएल में बज रहे अश्लील गानों को लेकर लोगों ने अपने तौर पर आपत्ति जाहिर की है।
IPL-2025: मुंबई-लखनऊ मैच के दौरान बजा ये गानाः
चार अप्रैल को लखनऊ और मुंबई के बीच हुए मैच के दौरान कई अश्लील और डबल मीनिंग के गाने बजाये गये। महिला विरोधी गाने बजने के दौरान कई बार महिलाएं असहज नजर आई।
चोलिया के हुक खोल दे राजा जी, लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी, लौंडिया लंदन से लाएंगे, अंगना में बाबा दुआरे में मां कैसे आए गोरी हम तोहरे घर मा जैसे डबल मीनिंग और अश्लील गानों के बजने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दी है।
इसे भी पढ़ें
IPL: आईपीएल: दूसरे स्थान पर पहुंचा पंजाब किंग्स, केकेआर 10वें नंबर पर खिसका