Tuesday, September 30, 2025

IPL 2025 : आज अंतिम लीग मैच, लखनऊ को पछाड़ कर टप 2 में पहुंचना चाहेगा RCB [Today is the last league match, RCB would like to beat Lucknow and reach the top 2]

- Advertisement -

IPL 2025 :

लखनऊ, एजेंसियां। IPL 2025 के लीग स्टेज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला मंगलवार को शाम 7:30 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। लखनऊ की टीम इस सीजन प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, जबकि RCB पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है और अब उनका लक्ष्य टॉप-2 में जगह बनाना है।

IPL 2025 : इकाना की पिच और मौसम रिपोर्टः

इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। शुरुआत में बल्लेबाजों को पिच पर कड़ी चुनौती मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, शॉट लगाने में आसानी होती है। स्पिनर्स को पिच से खास मदद मिलती है, जो मैच की दिशा तय कर सकती है। मौसम की बात करें तो लखनऊ में इस समय ओस पड़ने की संभावना है, जिससे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना मात्र 7% है, इसलिए मैच में बारिश की वजह से रुकावट की उम्मीद नहीं है। हालांकि, ओस का असर दूसरी पारी में देखने को मिल सकता है, जो दोनों टीमों की रणनीतियों पर असर डाल सकता है।

IPL 2025 : हेड टू हेड और मुकाबले की अहमियतः

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ ने 2 बार जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच ड्रॉ नहीं रहा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। लखनऊ अपनी हार का सिलसिला रोकने के साथ-साथ घरेलू दर्शकों के सामने जीत का जोश दिखाना चाहेगी, जबकि आरसीबी टॉप-2 की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए इस मैच को जीतना चाहेगी।

IPL 2025 : संभावित प्लेइंग- 11 :

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड/लुंगी एनगिडी, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। सुयश शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) :

ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आवेश खान, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, विल ओरुर्के। दिग्वेश राठी इम्पैक्ट प्लेयर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025 : लगातार हार से परेशान मुंबई इंडियंस, कप्तान हार्दिक ने लगाया बल्लेबाजों और गेंदबाजों को फटकार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Stock market: शेयर बाजार में हलचल: सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

Stock market: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में हलचल देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर...

Bihar Election 2025: चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार...

World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप आज से, भारत का सामना श्रीलंका से दोनों टीमों को पहले खिताब का...

World Cup: मुंबई, एजेंसियां। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आगाज मंगलवार 30 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान भारत...

NTA ने जारी किया नोटिस: JEE 2026 से पहले डॉक्यूमेंट्स करें अपडेट, वरना परीक्षा में होगी दिक्कत

NTA issues notice: नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main और JEE Advanced 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना...

Prajwal Revanna: कर्नाटक: दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए प्रज्वल रेवन्ना ने हाईकोर्ट में दायर की अपील

Prajwal Revanna: बेंगलुरु, एजेंसियां। जेडी(एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने दुष्कर्म मामले में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को चुनौती देते हुए कर्नाटक...

Navratri 2025: महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का महत्व, जानें क्या करें और क्या न करें

Navratri 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। नवरात्रि के महापर्व पर महाअष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन 2 से...

Gandhi statue in London: लंदन में गांधी प्रतिमा पर लिखा- गांधी-मोदी, हिंदुस्तानी टेररिस्ट, भारतीय हाई कमीशन ने कहा- यह...

Gandhi statue in London: लंदन, एजेंसियां। लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना सामने आई।...

Chaitanyananda: चैतन्यानंद महिलाओं से करता था चैट, फोन में कई एयरहोस्टेस की फोटो, 17 छात्राओं ने लगाया शोषण का...

Chaitanyananda: नई दिल्ली, एजेंसियां। छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के बारे में कई बातें सामने आई हैं।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories