जनवरी 2025 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने कई नए फीचर्स वाले स्मार्टफोन लांच किए। जिनमें बैटरी, कैमरा, AI प्रोसेसिंग और प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। इस महीने Samsung Galaxy S25 सीरीज, POCO X7 सीरीज, Realme 13 Pro सीरीज और OnePlus 3 सीरीज भारत में लॉन्च हुईं। ये सभी स्मार्टफोन बेहतर कैमरा, नए AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आए।
जनवरी 2025 में ही कुछ आगामी स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि भी हुई, जिनमें iQOO Neo 10R प्रमुख है। इसके अलावा Realme Neo 7, Xiaomi 15 सीरीज, Samsung Galaxy F06, Samsung Galaxy M06, Xiaomi 15 Ultra और Vivo V50 सीरीज के भी जल्द भारत में लॉन्च होने की संभावना है।
इनमें से कुछ स्मार्टफोन फरवरी 2025 में लॉन्च हो सकते हैं।
फरवरी 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स:
कई ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स भारत में पेश करेंगे, जो शानदार स्पेसिफिकेशंस, डिज़ाइन और फीचर्स के साथ आएंगे। इस साल मिड-रेंज सेगमेंट में बड़े बैटरी और पावरफुल स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं।
- iQOO Neo 10R
iQOO जल्द ही Neo 10R को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करेगा। इसमें 6,400mAh बैटरी होगी, जो 80W या 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है, जिससे इसकी AnTuTu स्कोर 1.5 से 1.7 मिलियन तक हो सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹30,000 हो सकती है, और यह फोन फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च हो सकता है। - Realme Neo 7
Realme Neo 7 को दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में भी जल्द पेश किया जाएगा। इसमें 7,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 50MP+8MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसमें 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। इसकी भारत में लॉन्चिंग फरवरी 2025 में हो सकती है। - Realme P3 Pro
Realme P3 Pro को फरवरी 2025 में भारत में पेश किया जा सकता है। इस फोन में कम से कम 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। यह फोन Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर ऑप्शन्स में आ सकता है। इसमें Snapdragon 710 AIE प्रोसेसर होगा और इसकी कीमत ₹20,000 से कम हो सकती है। - Samsung Galaxy M06 और Galaxy F06
Samsung जल्द ही Galaxy M06 और Galaxy F06 को भारत में लॉन्च करेगा। इन स्मार्टफोन्स में 6.7-इंच डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग), 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा हो सकते हैं। इनकी लॉन्च डेट अभी कंफर्म नहीं की गई है, लेकिन ये स्मार्टफोन्स फरवरी 2025 में भारत में उपलब्ध हो सकते हैं। - Nothing Phone 3
Nothing Phone 3 भारत में नए AI फीचर्स और Glyph लाइट डिज़ाइन के साथ लॉन्च होगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा और एक सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 या MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर और 6.5-इंच डिस्प्ले हो सकता है। इसकी कीमत ₹30,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है, और यह फोन 4 मार्च 2025 को लॉन्च हो सकता है। - Xiaomi 15 Series
Xiaomi 15 सीरीज को पिछले साल चीन में Snapdragon 8 Elite SoC के साथ लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल होंगे, जिनमें Leica-पावर्ड कैमरा और पिछले साल जैसा डिज़ाइन मिलेगा। यह सीरीज फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च हो सकती है, हालांकि इसमें कुछ देरी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें
Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto G35 को कर रही है लॉन्च , जानिए क्या क्या है फीचर्स ?