Monday, October 20, 2025

इंडिगो का 2030 तक नए मार्गों के साथ गंतव्यों में दोगुना विस्तार का लक्ष्य : सीईओ पीटर एल्बर्स

- Advertisement -

नयी दिल्ली, एजेंसियां : इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन का लक्ष्य 2030 तक नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ-साथ गंतव्यों का आकार दोगुना करना है।

इंडिगो 60 प्रतिशत से कुछ अधिक की घरेलू बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

यह ए321 एक्सएलआर विमान पर भी बड़ा दांव लगा रही है, जिसके ‘‘2025 में’’ उसके बेड़े का हिस्सा बनने की उम्मीद है।इसको शामिल करके एयरलाइन का मकसद विदेशी उपस्थिति को और बढ़ाना है।

एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करने का प्रयास कर रही इंडिगो का अगला बड़ा लक्ष्य दशक के अंत तक अपना आकार दोगुना करना होगा।

अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए इंडिगो प्रमुख ने कहा हर हफ्ते एक विमान आ रहा है।

आपूर्ति श्रृंखला के साथ-साथ प्रैट एंड व्हिटनी इंजन संकट के बीच एल्बर्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि एयरलाइन कई राहत उपाय कर रही है जिनके परिणाम सामने आ रहे हैं और एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (एओजी) की स्थिति ‘‘स्थिर’’ है।

वर्तमान में वाहक 88 घरेलू और 33 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक उड़ान भरता है। इसके बेड़े में 360 से अधिक विमान हैं।

एल्बर्स ने कहा, ‘‘ वर्ष 2030 तक आज के आकार से दोगुना होना, वैश्विक पहुंच वाली एक एयरलाइन बनना महत्वाकांक्षी लक्ष्य है… अधिक कोडशेयर साझेदारी की उम्मीद की जा सकती है।’’

इंडिगो के पास वर्तमान में टर्किश एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, कतर एयरवेज, अमेरिकन एयरलाइंस, केएलएम-एयर फ्रांस, क्वांटास, जेटस्टार और वर्जिन अटलांटिक के साथ कोडशेयर है।

कोडशेयरिंग एक एयरलाइन को अपने यात्रियों को अपने साझेदार वाहक पर बुक करने और विभिन्न गंतव्यों के लिए निर्बाध यात्रा प्रदान करने की अनुमति देती है।

एल्बर्स के अनुसार, इंडिगो भारत में एक मजबूत विमानन परिवेश तंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, तो भारत में एक विमानन परिवेश तंत्र होना चाहिए जो देश के आकार, क्षमता और महत्वाकांक्षा से मेल खाता हो।

इसमें इंडिगो एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

इसे भी पढ़ें

भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने को लेकर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories