Wednesday, October 22, 2025

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा भारतीय छात्र, परिजनों ने सरकार से की मदद की अपील

- Advertisement -

Russia-Ukraine war:

मास्को/ कीव, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच एक भारतीय छात्र के सरेंडर करने की खबर सामने आई है। गुजरात के मोरबी निवासी माजोती साहिल मोहम्मद हुसैन (22) ने यूक्रेन की सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि साहिल रूस में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने गया था, लेकिन उसे ड्रग्स के झूठे आरोपों में फंसा कर रूसी सेना में शामिल होने पर मजबूर किया गया।

यूक्रेनी सेना ने जारी किया एक वीडियो

यूक्रेनी सेना ने एक कथित वीडियो जारी किया है, जिसमें साहिल यह कहते दिखाई दे रहा है कि उसे रूस में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। जेल जाने से बचने के लिए उसे रूसी सेना में भर्ती होने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे उसने मजबूरी में स्वीकार कर लिया। साहिल ने बताया कि उसे केवल 16 दिन की ट्रेनिंग दी गई और 1 अक्टूबर को उसे युद्ध के मैदान में भेज दिया गया। वहां उसका कमांडर से विवाद हुआ और उसने हथियार डालकर यूक्रेनी सेना के सामने सरेंडर कर दिया।

परिवार में मचा हड़कंप

वीडियो सामने आने के बाद साहिल के परिवार में दहशत और निराशा है। उसके रिश्तेदारों ने केंद्र सरकार से साहिल की सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि वह निर्दोष है और पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन उसे जबरन युद्ध में धकेला गया। गुजरात पुलिस ने भी पुष्टि की है कि साहिल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

साहिल की मां और मामा से पूछताछ जारी

साहिल की मां और मामा से अहमदाबाद में पूछताछ की जा रही है, जबकि उसकी दादी और मौसी ने डर के कारण खुद को घर में बंद कर लिया है। एक रिश्तेदार अब्दुल इब्राहिम मजोती ने कहा, “वह पढ़ाई करने गया था, अपराधी नहीं है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि उसे जल्द वापस लाया जाए।”अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है और भारत सरकार को औपचारिक रूप से सूचना मिलने का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: रूस ने अपनाई नई रणनीति, यूक्रेन की फ्रंट लाइन 1,250 किलोमीटर तक बढ़ी


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Remedy for indigestion after oily food: ऑयली और मीठा खाने के बाद पीएं ये पानी, बदहजमी, गैस और एसिडिटी...

Remedy for indigestion after oily food: नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारों में मिठाई और तले हुए पकवानों का सेवन बढ़ जाता है। ऐसे में पेट में...

Govardhan Puja Special: गोवर्धन पूजा स्पेशल: कढ़ी चावल बनाना अब हुआ आसान, ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी

Govardhan Puja Special: नई दिल्ली, एजेंसियां। गोवर्धन पूजा, जो दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है, अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस...

Air pollution after Diwali: दिवाली के बाद राजधानी समेत 16 शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में

Air pollution after Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के अगले दिन देश की हवा फिर जहरीली हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कम से कम...

PM Modi Trump call: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया, कहा- आतंकवाद के खिलाफ...

PM Modi Trump call: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर...

Important events: 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी...

Today horoscope: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

Today horoscope: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र स्वाति...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 22 अक्टूबर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac:  दिनांक - 22 अक्टूबर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - प्रतिपदा रात्रि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories