Wednesday, October 22, 2025

भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में फंसी अमेरिकी याच को किया रेस्क्यू [Indian Coast Guard rescued the American yacht stranded in the sea]

- Advertisement -

American yacht stranded :

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम में फंसी अमेरिकी याच ‘सी एंजेल’ को बहादुरी और तेजी से बचाया। 10 जुलाई को दोपहर लगभग 12 बजे पोर्ट ब्लेयर के तटरक्षक केंद्र को इस याच से मदद का संदेश मिला था। याच में सवार दो लोग अंडमान और निकोबार के पास समुद्र में फंसे थे।

तेज़ हवाओं की वजह से याच का पाल फट गया था और प्रोपेलर में भी समस्या आ गई थी, जिससे नाव आगे नहीं बढ़ पा रही थी। यह याच इंदिरा पॉइंट से लगभग 52 नॉटिकल मील दूर दक्षिण-पूर्व में थी।

American yacht stranded :एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर

संदेश मिलने के बाद एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नेटवर्क (ISN) को एक्टिव किया और आस-पास के सभी जहाजों को सतर्क किया। राहत के लिए भारतीय तटरक्षक बल की जहाज आईसीजीएस राजवीर दोपहर 2 बजे रवाना हुई और शाम करीब 5:30 बजे याच तक पहुंची।

खराब मौसम के बावजूद नाव में सवार दोनों लोग सुरक्षित पाए गए। शाम 6:50 बजे आईसीजीएस राजवीर ने याच ‘सी एंजेल’ को रस्सी से बांधकर सुरक्षित रूप से टो किया और कैम्पबेल बे तक पहुंचाया। अगले दिन यानी 11 जुलाई सुबह 8 बजे याच को सुरक्षित बंदरगाह पर पहुंचा दिया गया।

American yacht stranded :क्या है सी एंजेल ?

‘सी एंजेल’ एक 27.58 मीटर लंबी मोटर नाव है, जिसका निर्माण 1987 में अमेरिका में हुआ था। इसकी अधिकतम गति 19 नॉट्स है और इसमें 5 स्टेटरूम के साथ 10 मेहमान तथा 4 क्रू मेंबर रहते हैं। इस सफल ऑपरेशन से भारतीय तटरक्षक बल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे समुद्री आपात स्थिति में हमेशा तत्पर और सक्षम हैं, और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें

57,738 लोग बिना दस्तावेज वाले प्रवासी समुद्र के रास्ते स्पेन पहुंचे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories