नयी दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति की।
दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा दिखाई जा रही सैन्य आक्रामकता के मद्देनजर यह आपूर्ति दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों को दर्शाते हैं।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपींस के साथ इस हथियार प्रणाली की आपूर्ति के लिए 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार होने के दो साल के बाद आपूर्ति की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान ने फिलीपींस की नौसेना के लिए मिसाइल और लॉन्चरों को द्वीपीय देश तक पहुंचाया।
भारत ने जनवरी 2022 में मिसाइल की तीन बैटरी की आपूर्ति के लिए फिलीपींस के साथ करार किया था।
इसे भी पढ़ें
दुनिया पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं; ऐसे में देश की रक्षा के लिए मजबूत भाजपा सरकार की जरुरत : मोदी