Wednesday, October 22, 2025

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत ने बिखेरी चमक, पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार

- Advertisement -

नयी दिल्ली : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन के एक फ्यूजन संगीत समूह ‘शक्ति’ ने ‘दिस मूमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता है।

इस एल्बम में संगीत समूह के संस्थापक सदस्य गिटार वादक जॉन मैकलॉघलिन के साथ हुसैन, महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वागणेश विनायकराम शामिल हैं। ‘शक्ति’ का 45 से अधिक वर्षों में पहला स्टूडियो एल्बम ‘दिस मूमेंट’ जून 2023 में रिलीज किया गया था। संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पेज पर यह घोषणा की।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम विजेता ‘दिस मूमेंट’ शक्ति को बधाई।’’

महादेवन, राजगोपालन और सेल्वागणेश पुरस्कार लेने के लिए मंच पर आए जबकि मैकलॉघलिन समारोह में शामिल नहीं हुए और हुसैन एक और ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद मंच के पीछे थे।

महादेवन ने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी संगीता को देते हुए कहा, ‘‘हम आपको याद कर रहे हैं जॉन जी। जाकिर हुसैन, उन्होंने आज एक और ग्रैमी पुरस्कार जीता है। ब्वॉयज, ईश्वर, परिवार, दोस्तों और भारत का शुक्रिया। हमें भारत पर गर्व है।’’

हुसैन ने ‘पश्तो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रस्तुति और अमेरिका के बेंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी बास वादक एडगर मेयेर के साथ ‘एज वी स्पीक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ समसामयिक वाद्य एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार भी जीता। इस एल्बम में महान बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे और भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया भी हैं।

पुरस्कार समारोह में शामिल हुए दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने 2024 को ग्रैमी में भारत का वर्ष बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘वाह…यह ग्रैमी में पूरी तरह से भारत का वर्ष है। वाह..राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन, सेल्वागणेश विनायकराम और उस्ताद जाकिर हुसैन…भारत सही में चमकता सितारा है!! रोमांचक!! एक ही साल में पांच भारतीय ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं।’’

केज ने एक अलग पोस्ट में कहा, ‘‘…और उस्ताद जाकिर हुसैन ने एक ही रात में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। राकेश चौरसिया ने दो पुरस्कार जीते हैं। यह ग्रैमी में भारत के लिए बड़ा साल है…और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह देखने का अवसर मिला।’’

ब्रिटिश गिटारवादक मैकलॉघलिन ने हुसैन, भारतीय वायलिन वादक एल. शंकर और तालवादक टी एच ‘विक्कू’ विनायकराम (सेल्वागणेश विनायकराम के पिता) के साथ मिलकर 1973 में ‘शक्ति’ बनाया था। मृदंग वादक रामनाद वी राघवन के साथ इस संगीत बैंड ने 1975 में पहला एल्बम ‘शक्ति’ जारी किया।

इस संगीत बैंड की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि ‘‘अभूतपूर्व अंतरमहाद्वीपीय सहयोग’’ कहे जाने वाला शक्ति पूर्वी और पश्चिमी संगीतकारों को जोड़ता है।

इस साल के ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन रविवार रात को लॉस एंजिलिस में किया गया।

अमेरिकी गायिका मारिया कैरी ने संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रैमी पुरस्कार समारोह का पहला पुरस्कार माइली सायरस को ‘‘फ्लावर्स’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘पॉप सोलो’ प्रस्तुति की श्रेणी में दिया।

दुआ लीपा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समारोह का आगाज किया।

सर्वश्रेष्ठ रैप प्रस्तुति का पुरस्कार किलर माइक को दिया गया। इसके तुरंत बाद माइक ने ‘माइकल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम का पुरस्कार भी जीता।

इसे भी पढ़ें

देवघर पहुंचे राहुल गांधी बाबाधाम में की पूजा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

बिहार चुनावः कांग्रेस बैकफुट पर, राजद से सुलह की कोशिश -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन का दौर पूरा हो चुका है। अब प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार अभियान में जुट गये हैं। परंतु...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी दर्जा

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन दर्शकों का जीता...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: मुंबई, एजेंसियां। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50...

Sudhivya Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर राजद ने तरेरी आंखें

Sudhivya Sonu: रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आपत्ति जताई...

Bihar Elections: महागठबंधन विवाद पर तेजस्वी बोले-कल बात करेंगे, वेणुगोपाल ने फोन किया, थोड़ी देर में अशोक गहलोत से...

Bihar Elections: पटना, एजेंसिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 बड़े चुनावी ऐलान...

Govardhan Puja: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Govardhan Puja: गोरखपुर, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की। इस अवसर...

Amit Shah’s Birthday: गृह मंत्री अमित शाह का 60वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी हार्दिक बधाई

Amit Shah's Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 60वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर फंसा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Draupadi Murmu: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार सुबह राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा के लिए ले जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories