गिल-पंत की फिफ्टी पार्टनरशिप
मुंबई, एजेंसियां। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबले का दूसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों 6 से ज्यादा के रन रेट से रन बना रहे हैं।
फिर नहीं चले रोहित और कोहलीः
भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत 86/4 के स्कोर से की। रोहित शर्मा 18, यशस्वी जायसवाल 30, मोहम्मद सिराज 0 और विराट कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन पर ऑलआउट हो गई।
जडेजा और सुंदर ने निपटाया न्यूजीलैंड कोः
भारतीय टीम से स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। फिर न्यूजीलैंड की ओर से 2 विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने झटके। एक विकेट मैट हेनरी को मिला। जबकि सिराज रनआउट हुए।
इसे भी पढ़ें