Wednesday, June 25, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 255 रन की बढ़त, दूसरे दिन स्कोर 473/8, कुलदीप-बुमराह नॉटआउट

धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 473 रन बना लिए है।

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर 255 रन की बढ़त बना ली है। कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नॉटआउट हैं।

भारत की ओर से पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) ने शतक लगाया।

इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर को 4 सफलताएं मिलीं। टॉम हार्टले ने दो विकेट झटके। एक-एक सफलता जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को भी मिली।

HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। जैक क्रॉले 79 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके, इसलिए टीम 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

बता दें कि पहले दिन भारत ने केवल एक विकेट गंवाया था। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। भारत को पहला झटका 104 के स्कोर पर लगा था।

उसके बाद रोहित और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 103 रन बनाए, जबकि गिल 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए। गिल के बल्ले से काफी समय बाद शतक निकला है।

इसी मैच में टेस्ट डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने अपने बल्ले की धार दिखाई और उन्होंने 103 गेंद पर 65 रन बनाए। उनका साथ सरफराज खान ने दिया, जिन्होंने 60 गेंद पर 56 रनों की तेज पारी खेली।

रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन भारत के लिए उसके टॉप बल्लेबाजों ने काफी रन जोड़ दिए है।

अब भारत तीसरे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में जल्दी-जल्दी आउट करने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किये।

बशीर ने जायसवाल, पडिक्कल, सरफराज और जुरेल का विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला और अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरे दिन भारत की ओर से क्रीज पर जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जमे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें 

Sony ने चीन को दिया झटका, ड्रैगन को होगा भारी नुकसान

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

जमशेदपुर: टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात चोरी [Jamshedpur: Jewellery worth Rs 20 lakh stolen from Tata Steel engineer’s house]

Jamshedpur: जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहरनगर रोड नंबर-14...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img