Tuesday, October 21, 2025

भारत ने दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 86 रनों से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त [India beats Bangladesh by 86 runs in second T20, unassailable 2-0 lead in series]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियांIND vs BAN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 86 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 221/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में बांग्लादेश 135/9 रन ही बना पाई। रनों के मामले में बांग्लादेश के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है।

बांग्लादेश ने जीता टास और चुनी गेंदबाजीः

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक समय भारत के 3 बल्लेबाज 41 रन पर पवेलियन में थे। यहां से नीतीश रेड्डी (74) और रिंकू सिंह (53) ने पारी संभाली। हार्दिक पांड्या के बल्ले से सिर्फ 19 गेंदों में 32 रन निकले।

टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 221 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। रिशाद हुसैन के अलावा हुसैन तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए।

शुरुआत से ही लड़खड़ा गई बांग्लादेश की बल्लेबाजीः

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज अच्छा नहीं हुआ और महज 46 रन पर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 135 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी के अलावा अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग ने एक-एक विकेट चटकाए।

सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार यानी 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें

INDvsBAN 2nd T20 Match : दिल्ली में आज सीरिज पर कब्जा करने उतरेगा भारत!

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Govardhan Asrani RIP: आखिर क्यों अपनी मौत को राज रखना चाहते थे?

Govardhan Asrani RIP: मुंबई, एजेंसियां। ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन हो...

Bihar Election: तेजस्वी-राहुल गांधी के बीच दरार! -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। NDA और महागठबंधन दोनों ही ताल ठोक रहे हैं। प्रथम चरण का नामांकन पूरा हो...

Chhath Puja rain alert: छठ पर बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

Chhath Puja rain alert: रांची। इस छठ पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए...

JMM betrayal in Bihar: बिहार में झामुमो के साथ हुए छल का झारखंड में दिखेगा असर

JMM betrayal in Bihar: गिरिडीह। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल मची है। झारखंड सरकार के मंत्री सह सुदिव्य कुमार सोनू...

Bihar Elections 2025: डिप्टी सीएम पद पर एलजेपी (रामविलास) करेगी दावा? चिराग पासवान का बड़ा बयान आया सामने

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का...

Bihar Elections: गढ़वा, एजेंसियां। बिहार के सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक...

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन...

Delhi air pollution 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली की रात राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories