नई दिल्ली। ‘इंडिया’ गठबंधन 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। यह रैली देश को बचाने के लिए की जा रही है।
इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने दी है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर रोक लगा दी गई हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। दोनों ही नेताओं ने कहा कि इस महारैली में विपक्षी गठबंधन शामिल दलों के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
सभी मिलकर केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये की पोल खोलेंगे।
आगे भी पढ़ें