शुरुआती बढ़त के बाद एनडीए पिछड़ा
रांची। झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी 81 सीटों पर रूझान आ चुके हैं। रुझानों में इंडी गठबंधन को 51 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एनडीए को 29 सीटें दिख रही हैं। अन्य 2 सीट पर आगे है।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, झामुमो गठबंधन 33 और भाजपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे है।मिल रहे रूझानों के मुताबिक सोरेन परिवार में हेमंत सोरेन को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य पीछे चल रहे हैं।
कल्पना सोरेन गांडेय में, बसंत सोरेन दुमका में और सीता सोरेन जामताड़ा में पीछे चल रही हैं। सिल्ली में सुदेश महतो भी पीछे हैं। बाबूलाल मरांडी धनवार में आगे हैं।राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।
2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।
इसे भी पढ़ें