Monday, October 20, 2025

IND vs SL Women’s Asia Cup final: भारत को फाइनल में पहली बार हराकर श्रीलंका बना चैंपियन [Sri Lanka became champion by defeating India in the final for the first time]

- Advertisement -

कोलंबो, एजेंसियां। भारतीय महिला टीम विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मात खा गई। मेजबान श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीत लिया है। विमेंस टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए।

श्रीलंका ने इसके जवाब में 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की टीम ने पहली बार एशिया कप का खिताब जीता है।

मंधाना का अर्धशतक काम नहीं आया

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल में अच्छा स्कोर बनाया। स्मृति मंधाना ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद में 60 रन की पारी खेली।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।

शेफाली के आउट होने के बाद भारत ने कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गंवाए। लेकिन ऋचा घोष (30) और जेमिमाह रोड्रिक्स (29) ने आखिर में अच्छी पारियां खेलकर भारत के स्कोर को 165 रन तक पहुंचा दिया।

अतापट्टू और हर्षिता की फिफ्टी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अतापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने फिफ्टी जमाई। कप्तान अतापट्टू ने ओपनिंग करते हुए 43 गेंद में 61 रन बनाए।

हर्षिता समरविक्रमा तो उनसे भी आगे निकल गई। उन्होंने 51 गेंद में 69 रन की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहीं। कविशा दिलहारी ने भी 30 रन की नाबाद पारी खेली।

टॉस का फायदा नहीं उठा सका भारत

इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीता। उन्होंने कहा कि इस पिच पर दो मैच हो चुके हैं। इसलिए वह पहले बैटिंग करना पसंद करेंगी।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अतापट्टू ने कहा कि अगर वे टॉस जीतती तो पहले बॉलिंग करना पसंद करती।

इसे भी पढ़ें

विमेंस एशिया कप 2024 : बांग्लादेश को रौंद कर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories