Wednesday, September 17, 2025

बंटवारे में पूर्णिया सीट राजद के कोटे में, फिर भी पप्पू यादव चुनाव लड़ने पर अड़े

- Advertisement -

पूर्णिया, एजेंसियां : बिहार में महागठबंधन के सीट बंटवारे की घोषणा के बावजूद पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र को लेकर घमासान जारी है।

पूर्णिया सीट राजद के कोटे में चली गई है, लेकिन पूर्व सांसद और कांग्रेस के नेता पप्पू यादव ने इशारों ही इशारों में यहां से चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

पप्पू यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में 4 जून को “जनता की भावना के अनुसार” पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का ही झंडा लहराएगा।

सीट बंटवारे की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता ने यहां कहा कि जनता ने कांग्रेस का झंडा उनके हाथों में दे दिया है और जनता ही यहां कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा, “देश पहले है और पार्टी उसके बाद. हमारे नेता (राहुल गांधी) ने देश के लिए बड़े स्तर पर ‘इंडिया’ गठबन्धन का संकल्प लिया है, जिसका मकसद है नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से बाहर करना।

इसमें हमारा सहयोग बना रहेगा।” उन्होंने कहा कि भाकपा महासचिव डी. राजा की पत्नी वायनाड सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हें, फिर भी ‘इंडिया’ गठबंधन बेहद मजबूत है।

बिहार में भी महागठबंधन को मजबूत रखने का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है, और वह उसके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह इसी संकल्प के साथ में पूर्णिया की जनता के बीच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा के 44 प्रतिशत निवर्तमान सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले, पांच प्रतिशत अरबपति : एडीआर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Agra Trip: ताजमहल के अलावा आगरा के पास एक्सप्लोर करें ये 5 शानदार जगहें

Agra Trip: नई दिल्ली, एजेंसियां। ताजमहल देखने के लिए आगरा हर साल सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अगर आप पहले ही आगरा...

Nano Banana Trend: 3D और रेट्रो-स्टाइल फोटो बनाना है मजेदार, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Nano Banana Trend: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को...

Important events: 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा...

Today horoscope: आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025, बुधवार

Today horoscope: मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 सितम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 17 सितम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - आश्विनपक्ष - कृष्णतिथि - एकादशी रात्रि...

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories