नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. वह अपनी उस मां को जिसने उसे पाल पोसकर बड़ा किया।
वह उसके घर को हड़पने के लिए उसकी जान का दुश्मन बन बैठा है। उसकी मां जिस घर में रहती है।
वह उस घर में छोड़ दे, इस नियत से वह घर में घुसा और अपनी मां को घसीटते हुए पीटने लगा। हालांकि इस बीच लड़के की बहन ने अपनी मां को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया।
लेकिन वह उसकी भी नहीं सुना और बुजुर्ग मां को पीटता रहा। मां के साथ बर्बरता के साथ पेश आने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस वालों पर आरोप लगाया है कि उसने बेटे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाना चाही लेकिन अब तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. बल्कि उसे पुलिस स्टेशन से भगा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें
हमारा धर्म अन्य धर्मों को कमतर आंकना नहीं सिखाता: फारूख अब्दुल्ला