Tuesday, June 24, 2025

धनबाद में पीएम मोदी भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर कांग्रेस-झामुमो पर बोला हमला

कहा-जब तक मोदी है कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने शुक्रवार को धनबाद जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो और कांग्रेस पर करप्शन और परिवारवाद को लेकर हमला बोला।

कहा कि जब तक मोदी है कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता। उसे जेल जाना ही होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि झामुमो का मतलब ही हो गया है जमकर खाओ।

झामुमो और कांग्रेस के नेता केवल अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं। झारखंड की जनता की खून-पसीने की कमाई को लूटकर उन्होंने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना लिया है।

राज्यसभा सांसद धीरज साहू का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताओं के घर से नोटों की गड्डियां निकल रही है।

मैंने अपनी जिंदगी में कभी प्रत्यक्ष रूप से इतना पैसा नहीं देखा। पीएम ने कहा कि जो लूटा जा रहा है वह आपका पैसा है।

क्या आप इन लूटने वालों को माफ करेंगे। पीएम ने जनता से सवालिया लहजे में कहा कि गरीब आदिवासियों का पैसा लूटने वालों को क्या आप सरकार में रहने देंगे?

उनको जिंदगी जेलों में बितानी चाहिए। जो लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।

आदिवासियों को वोट बैंक समझा

उन्होंने कहा कि जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेता है, तो ये लोग तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। जांच से भागते हैं।

लोग अपने कारनामे जानते हैं। झामुमो और कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। झारखंड में इतने जनजातीय परिवार हैं। इतने प्रतिभाशाली नौजवान हैं।

ये लोग उनको कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे। ये इसलिए नहीं कर पाते, क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार की सोचते हैं।

मोदी जो भी करता है वह आपके भविष्य के लिए कर रहा है। आपके भविष्य के बच्चों के लिए कर रहा है। झामुमो को चलाने वाले एक ही परिवार के लोग हैं कि नहीं।

वे अपने परिवार का भला करेंगे कि आपका। उनको अपने बच्चों की चिंता है कि आपके बच्चों की? आप ही मेरे परिवारजन हैं। आपके बच्चों का भविष्य मेरी गारंटी है।

कमीशन बंद होने से बिचौलिये बौखला गये हैं

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के बिचौलयों का कमीशन बंद हो गया है, तो मोदी को गाली देते हैं। मोदी पर गुस्सा करेंगे कि नहीं। झूठ फैलाएंगे। पानी पी-पीकर गाली देते हैं।

पर मुझ तक गाली पहुंचती नहीं है, क्योंकि आपके आशीर्वाद की मजबूत दीवार है। मुझे देश की जनता पर विश्वास है।

गरीब, किसान पर विश्वास है। माताओं बहनों पर विश्वास है। जितना कीचड़ उछालेंगे उतने ही ज्यादा ही कमल खिलेंगे।

इसे भी पढ़ें

मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है, अबकी बार 400 पार की गारंटी पूरी करनी है: मोदी

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img