Monday, July 28, 2025

शिक्षा की गुणवता में सुधार लाना मेरी प्राथमिकताः मंत्री रामदास सोरेन [Improving the quality of education is my priority: Minister Ramdas Soren]

जमशेदपुरः घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद शहर पहुंचे।

सोनारी स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना मेरी पहली प्रथमिकता होगी, जो हेमंत सोरेन सरकार का सपना भी है।

रामदास सोरेन झारखंड मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर पहुंचने पर जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया गया। मंत्री रामदास सोरेन कदमा में खुले वाहन से यात्रा करते हुए उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

उसके बाद साकची आई हॉस्पिटल के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र घाटशिला के धालभूमगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से रवाना हो गये।

इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिर से मुझे मंत्री बनने का असवर प्राप्त हुआ ओर मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उसे अचछी तरह निभाना है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवा पीढ़ी को शिक्षा के जरिये बेहतर भविष्य मिले इसके लिए पूरे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना मेरी प्राथमिकता है। सरकार ने राज्य में 4 हजार अतिरिक्त स्कूल खोलने का टारगेट रखा है, जिसमें शिक्षा और शिक्षक दोनों को अच्छा अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

रामदास सोरेन क्यों बनाये गये मंत्री ? समझें इस सियासी रणनीति को

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories