Friday, October 24, 2025

29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of March 29]

- Advertisement -

1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबहादुर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकों ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 – एन.टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999 – अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 – उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।

2008 – 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
2019 – चीन के OBOR पर अमेरिका ने उठाए सवाल, कहा- यह दुनिया के लिए खतरनाक।
2020 – दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57 साल की एक महिला की पहचान हुई।जो चीन के वुहान में झींगे बेचती थी। नाम वेई गुइजियान है और इसे पेशेंट जीरो बताया जा रहा है।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में विचार साझा किए।
2021 – बंगाल की खाड़ी में भारत और अमरीका का दो दिवसीय नौसेना अभ्यास पासेक्स सम्पन्न हुआ।
2021 – मिस्र की स्वेज नहर में करीब सप्ताह भर से फंसे विशालकाय जहाज ‘एवर गिवेन’ को निकालने में आंशिक सफलता मिली।
2021 – विदेश मंत्री डॉक्ट र एस. जयशंकर ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर दुशांबे पहुंचे।
2021 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री शेख को पद से हटाया, हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री बनाया।
2022 – भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – असम और मेघालय सरकार ने सीमा विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2022 – राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया व देश में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन-2022 की शुरुआत की।
2022 – रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में हुई वार्ता में निर्णय हुआ कि रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव में सैनिक कार्रवाई में कमी करेगा।
2022 – भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त अभ्यास “एक्स डस्टलिक” उज़्बेकिस्तान के यांगियारिक में संपन्न हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 – उपराष्ट्रपति ने प्रोफेसर रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया।
2023 – जी20 के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई।
2023 – भारत- अफ्रीका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स -23’ पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ।
2024 – जम्मू-कश्मीर के रामबन में टैक्सी 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई।
2024 – भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं से 23 पाकिस्तानियों सहित ईरानी जहाज को बचाया।

29 मार्च को जन्मे व्यक्तिः

1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
1928 – रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 – जॉन मेजर – ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1998 – अदिति अशोक – भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र खिलाड़ी।

29 मार्च को हुए निधनः

1963 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हिसार की पूर्व विधायिका स्नेहलता का 99 साल की उम्र में हुआ निधन।
2020 – महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया।
2020 – कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन।
2020 – तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन।
2020 – प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन।
2020 – प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता फिलिप वारेन एंडरसन का निधन ।
2020 – श्याम सुंदर कलानी – दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
2021 – तीन बार के शीतकालीन पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिबियन मेंटल-स्पी (48) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 – बेल्जिमय के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम (28) का निधन हुआ।
2023 – पुणे लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट (72) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता लुई गोसेट जूनियर (87) का निधन हुआ।

29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः

चान्द्र सम्वत्सर 2081 (काल) विक्रमीय का अन्तिम दिन।
भगवान श्री अनन्त नाथ जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या)।
भगवान अरनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या)।
छत्रपति संभाजी महाराज पुण्यतिथि (हिंदू तिथि अनुसार)।
लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती।
साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।

नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें 

27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories