- 1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
- 1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
- 1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
- 1781 – बेनेडिक्ट अर्नोल्ड के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना अभियान ने रिचमंड, वर्जीनिया को जला दिया।
- 1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ।
- 1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
- 1905 – चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।
- 1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
- 1933 – सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
- 1947 – ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
- 1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
- 1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।
- 1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा ‘एमवी ब्रेअर’ नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- 1999 – विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।
- 1999 – आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।
- 2000 – अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
- 2002 – दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- ‘भरोसे के लायक़ नहीं।’
- 2003 – अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
- 2006 – भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
- 2007 – तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
- 2008 – यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
- 2008 – पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2008 – उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद ‘उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट’, 1948 समाप्त।
- 2008 – ‘भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड’ (सेल) के ‘लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र’ को वर्ष 2008 का ‘गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार’ के लिए चुना गया।
- 2009 – नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2010 – ‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सम्मिलित कर लिया गया।
- 2014 – भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
- 2015 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उजाला (सभी के लिए किफायती एलईडी द्वारा उन्नत ज्योति) और एसएलएनपी (एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम) योजना शुरू हुई।
- 2019 – प्रधानमंत्री ने झारखंड में मंडल बांध परियोजना सहित छह अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के काम की आधारशिला रखी ।
- 2019 – 27वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान में शुरू।
- 2020 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बने।
- 2020 – ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते के किसी भी प्रतिबंध को न मानने का फैसला किया।
- 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि – मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन देश को समर्पित की।
- 2021 – ब्रिटेन के रणनीति विशेषज्ञ एलेक्स एलिस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
- 2022 – झारखंड के पाकुड़ जिले में ट्रक और बस की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई जबकि 26 लोग घायल हुए।
- 2022 – प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई।
5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1592 – मुगल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
- 1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।
- 1812 – बालशास्त्री गंगाधरशास्त्री जम्भेकर – एक शुरुआती मराठी पत्रकार थे।
- 1880 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
- 1893 – योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
- 1905 – भदन्त आनन्द कौसल्यायन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान थे।
- 1928 – गिरीश चंद्र ‘गैरी’ सक्सेना जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल थे।
- 1930 – मलुर रामासामी श्रीनिवासन – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक और यांत्रिक इंजीनियर।
- 1932 – कल्याण सिंह – राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1934 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
- 1938 – जॉन कार्लोस प्रथम – स्पेन के राष्ट्रपति थे।
- 1941 – मंसूर अली ख़ान पटौदी – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
- 1964 – रेणुका सिंह सरुता – बीजेपी की महिला राजनीतिज्ञा।
- 1967- अशोक कुमार शुक्ला – कवि, साहित्यकार।
- 1981 – बजरंग लाल ठक्कर – भारतीय रोवर (नौका चालक) ।
- 1986 – दीपिका पादुकोण – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
- 1994 – अंजुम मौदगिल – भारतीय महिला निशानेबाज़।
5 जनवरी को हुए निधन
- 1890 – ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर – अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता थे।
- 1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
- 1946 – बेलुरु माइलरैय्या श्रीकांतैया – भारतीय लेखक , लेखक और कन्नड़ साहित्य के अनुवादक थे।
- 1952 -लॉर्ड लिनलिथगो – ब्रिटिश राजनेता थे।
- 1959 – मिर्ज़ा इस्माइल – सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव थे।
- 1982 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक थे।
- 1990 – रमेश बहल – भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता थे।
- 2020 – देश की पहली लोकसभा के सांसद रहे डुमरांव महाराजा कमल बहादुर सिंह का निधन।
- 2020 – कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी एन चतुर्वेदी का निधन।
- 2021 – एलन थॉमस बर्गस (100) न्यूजीलैंड के एक पूर्व क्रिकेटर का निधन हुआ।
- 2021 – असम की लोक कला यक्षगाना के मशहूर कलाकार साधु कोट्टारी (58) का हृदयाघात से निधन हुआ।
- 2022 – शिलांग चैंबर क्वायर के संस्थापक नील नोंगकिरिन्ह (52) का निधन हुआ (पद्मश्री से सम्मानित थे)।
5 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- भगवान श्री अभिनन्दन नाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल चतुर्दशी)।
- धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती।
- श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस।
- सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस।
- श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस।
इसे भी पढ़ें
4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of January 4]