Gaming > News27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 27th July]

  • 1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
  • 1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1709 – सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
  • 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1714 – ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया।
  • 1720 – रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत – गेंग्मम की लड़ाई।
  • 1724 – पीटर द वाइल्ड बॉय ‘हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया।
  • 1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
  • 1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
  • 1844 – आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया।
  • 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • 1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  • 1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
  • 1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
  • 1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
  • 1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
  • 1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
  • 1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
  • 1965 – एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
  • 1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
  • 1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
  • 2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  • 2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
  • 2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
  • 2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  • 2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
  • 2019 – केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला।
  • 2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की।
  • 2020 – भारत ने बांग्‍लादेश के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार और आवागमन को बढावा देने के लिए उसे दस ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए।
  • 2020 – भारत और इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री संवाद आयोजित किया गया।
  • 2020 – रूस ने चीन को सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी रोक दी।
  • 2021 – गुजरात में हड़प्पा काल का नगर धौलावीरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हुआ। जिसके बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 40 हुई।
  • 2022 – राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक – 2021 लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ।
  • 2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मध्य हिंद महासागर में 5270 मीटर की गहराई पर डीप-सी माइनिंग सिस्टम वाले विश्व के पहले लोकोमोशन परीक्षण के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की।
  • 2023 – इटली ने पलाज़ो डेला रोवरे के प्रांगण के नीचे रोमन सम्राट नीरो के निजी थिएटर की खोज की घोषणा की।
  • 2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 2023 – जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ।
  • 2023 – भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार तट के पास राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को बचाया।
  • 2023 – फिलीपींस में एक नाव पलट जाने से लगभग 27 लोगों की मौत हुई।
  • 2023 – सीरिया के शिया मस्जिद में बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
  • 1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
  • 1960 – उद्धव ठाकरे, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1963 – कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा एक भारतीय पार्श्व गायिका।
  • 1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
  • 1983 – सीमा पूनिया अंतिल एक भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर।
  • 1990 – कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।

27 जुलाई को हुए निधन

  • 1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ।
  • 1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
  • 1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
  • 1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
  • 1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
  • 1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
  • 1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
  • 2002 – कृष्णकांत
  • भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति।
  • 2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
  • 2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
  • 2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ।
  • 2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
  • 2017 – एन॰ धरम सिंह
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2020 – बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  • 2022 – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी (87) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी , कोच व स्काउट माइक गिडिंग्स (89) का निधन हुआ।
  • 2023 – भारतीय राजनेता व पूर्व लोकसभा सदस्य बापूसाहेब परुलेकर (95) का निधन हुआ।
  • 2023 – ट्यूनीशियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता व राजनीतिज्ञ, सांसद अली बेन सलेम (91) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी उपन्यासकार , संगीतकार व शिक्षक लॉयड एडवर्ड क्रॉप (86) का निधन हुआ।
  • 2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ, वकील और मजिस्ट्रेट आर्थर गॉर्डन डीन (81) का निधन हुआ।
  • 2023 – डच लेखिका व बच्चों के साहित्य चित्रकार मार्गिएट हेयमान्स (90) का निधन हुआ।
  • 2023 – नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी रूने रिचर्डसन (60) का निधन हुआ।

27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस।
  • श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस।
  • डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस।
  • अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस।
  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस )18वां स्थापना दिवस।
  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।

नोट : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 26th July]

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles