Gaming > News23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए

23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए [Important events of December 23]

  • 1465 – विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।
  • 1672 – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
  • 1690 – खलोलशास्त्री जॉन फ्लेमस्टीड ने यूरेनस ग्रह को देखा और उसे तारा समझ कर उसको ’34 टॉरी’ नाम दिया।
  • 1834 – जोसेफ हैनसम ने यात्री घोड़ा गाड़ी ‘सेफ्टी कैब’ का पेटेंट कराया।
  • 1876 – तुर्की में पहले संविधान की उद्घोषणा की गई।
  • 1888 – मशहूर डच पेंटर विंसेंट फान गॉग का एक हादसे में कान कट गया। बाद में उन्होंने इस घटना को दिखाते हुए उन्होंने अपना एक पोर्टेट बनाया जो ‘बैंडेज्ड इयर’ के नाम से मशहूर है।
  • 1894 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
  • 1901 – शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
  • 1912 – भारतीय क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश वायसरॉय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय की हत्या का प्रयास किया।
  • 1912 – नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
  • 1914 – प्रथम विश्व युद्ध: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
  • 1919 – पहला हॉस्पिटल शिप यूएसएस रिलीफ लॉन्च हुआ।
  • 1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
  • 1932 – मिल नामक एक अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया।
  • 1947 – सर्वप्रथम बेल लैबॉरिट्रीज में ट्रंजिस्टर का प्रदर्शन किया गया।
  • 1948 – जापान की राजधानी टोकियो में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जापान के ७ बड़े नेताओं को मृत्युदंड दिया गया।
  • 1954 – बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
  • 1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
  • 1969 – चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
  • 1970 – कांगो जनतांत्रिक गणराज्य अधिकारिक रूप से एक दल द्वारा शासित देश बना।
  • 1972 – निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
  • 1976 – सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
  • 1995 – हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से विद्यार्थियों सहित लगभग 360 से अधिक लोगों की मौत।
  • 2000 – न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
  • 2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
  • 2002 – इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
  • 2003 – इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • 2005 – वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
  • 2007 – पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
  • 2008- साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
  • 2008 – विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
  • 2019 – उपराष्ट्रापति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में एक समारोह में 66वें राष्ट्री य फिल्मर पुरस्कागर प्रदान किए।
  • 2019 – इक्वाएडोर ने गैलापागोस द्वीपसमूह में ईंधन रिसने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की ।
  • 2019 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने क्विक रिएक्शन सरफेस एयर मिसाइल सिस्टम(QRSAM) का सफल परीक्षण किया।
  • 2020 – भारत और फिलीपीन्सल के बीच संशोधित वायु सेवा समझौते पर हस्ता‍क्षर को अपनी मंजूरी दी व भारत और अफगानिस्ताहन के बीच संशोधित वायु सेवा समझौते पर हस्ताचक्षर को अपनी मंजूरी दी।

23 दिसंबर को जन्मे व्यक्तिः

  • 1797 – स्काटलैंड के भूवैज्ञानिक चार्ल्ज़ लायेल का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिसने भूविज्ञान के वैज्ञानिक सिद्धांतों की नीव रखी (14 नवंबर 1797 का भी वर्णन मिलता है)।
  • 1888 – सत्येन्द्र चंद्र मित्रा – कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1889 – मेहरचंद महाजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे।
  • 1899 – रामवृक्ष बेनीपुरी – भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
  • 1902 – चौधरी चरण सिंह – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री,का जन्म नूरपुर उत्तर प्रदेश में हुआ , जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
  • 1923 – अवतार सिंह रिखी – लोक सभा के भूतपूर्व महासचिव थे।
  • 1952 – प्रफुल्ल कुमार महन्त – असम राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ।

23 दिसंबर को हुए निधनः

  • 1926 – स्वामी श्रद्धानन्द – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
  • 1941 – अर्जुन लाल सेठी – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • 2000 – नूरजहाँ – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
  • 2004 – पामुलापति वेंकट नरसिंह राव – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
  • 2010 – के. करुणाकरन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 2019 – वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में हादसे में मौत।
  • 2020 – सुगत / सुगाथा कुमारी पद्मश्री से सम्मानित मलयालम कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्ता का 86 की आयु में निधन हुआ।
  • 2020 – विश्व में फोटोग्राफर , पर्वतारोही और योगी के रूप में प्रसिद्ध स्वामी सुंदरानंद का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ ।

23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः

  • मंडी डबवाली ( हरियाणा ) स्कूल अग्नि दुर्घटना स्मृति दिवस ।
  • श्री रामवृक्ष बेनीपुरी जयन्ती।
  • श्री प्रफुल्ल कुमार महन्त जन्म दिवस।
  • किसान दिवस (चौधरी चरणसिंह जन्म दिवस) ।
  • श्री पी.वी. नरसिम्हा राव स्मृति दिवस।
  • स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती बलिदान दिवस।
  • श्री के. करुणाकरन स्मृति दिवस।

नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

इसे भी पढ़ें

22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles