Thursday, October 23, 2025

19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 19 th December]

- Advertisement -
  • 1154 – किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • 1821 – दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।
  • 1823 – जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।
  • 1842 – अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
  • 1889 – बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया।
  • 1907 – अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।
  • 1919 – अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
  • 1927 – उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
  • 1927 – महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
  • 1931 – जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
  • 1932 – बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।
  • 1941 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।
  • 1945 – मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।
  • 1950 – जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।
  • 1958 – सुकुमार सेन – भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
  • 1961 – गोवा स्वतंत्र हुआ।
  • गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
  • 1966 – एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।
  • 1983 – ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हुई।
  • 1984 – चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1989 – कम्युनिस्ट शासन के विरोध में रोमानियाई शहरों में श्रमिको ने हड़ताल किया।
  • 1991 – पॉल कीटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में बॉब हॉक को शपथ दिलाई गयी।
  • 1998 – अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा ।
  • 1998 – डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
  • 1999 – 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
  • 2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
  • 2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
  • 2003 – लीबिया ने रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।
  • 2005 – अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
  • 2006 – शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
  • 2007 – टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
  • 2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
  • 2012 – पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
  • 2016 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाजार में हुए “संभावित आंतकवदी हमले” में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई।
  • 2019 – भारत और अमरीका ने रक्षा तकनीक के हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2019 – ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए सात दिन के आपातकाल की घोषणा।
  • 2019 – भारत ने पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली क्यू आर-एस.ए.एम. मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • 2020 – बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में लगभग 12 लोगों की मौत जबकि अन्य 6 लोग घायल हुए।
  • 2020 – भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप 52 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2020 – रूस ने एक साथ अंतरिक्ष में 36 उपग्रह स्थापित किए।
  • 2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसोचैम स्थापना सप्ताह 2020 में मुख्य भाषण दिया।
  • 2021 – वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
  • 2021 – भारतीय नौसेना ने देश में बने दूसरे अत्‍या‍धुनिक विध्‍वंसक पोत मोरमुगांव का पहली बार समुद्र में परीक्षण किया।
  • 2021 – चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद गेब्रियल बोरिक ने सैंटियागो में जश्न मनाया।

19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1873 – राय बहादुर सर उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
  • 1884 – राम नारायण सिंह – एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता , पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
  • 1899 – मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर।
  • 1915 – मैरेम्बम कोइरेंग सिंह – मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1919 – ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ।
  • 1934 – प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
  • 1937 – जी बी पटनायक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
  • 1969 – नयन मोंगिया – भारत के पूर्व क्रिकेटर।
  • 1974 – रिकी पोंटिंग‎ – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।
  • 1980 – जमुना टुडू – पर्यावरणविद् , वृक्षों को बचाने हेतु अपनी जान की भी परवाह न करने वाली भारत की साहसिक महिलाओं में से एक।
  • 1984 – अंकिता लोखंडे – भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री।

19 दिसंबर को हुए निधन

  • 1860 – लार्ड डलहौजी – 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
  • 1927 – राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे।
  • 1927 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1927 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1988 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
  • 2002 – बाबूभाई जशभाई पटेल -भारत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2016 – अनुपम मिश्र – लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।
  • 2020 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ विचारक और पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य (97) का नागपुर में निधन हुआ।

19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • भगवान श्री पार्श्वनाथ जयन्ती ( जैन , पौष कृष्‍ण एकादशी )।
  • भगवान श्री चन्द्रप्रभु जयन्ती ( जैन , पौष कृष्‍ण एकादशी )।
  • श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति)।
  • श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती।
  • श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस।
  • श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस।
  • ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस।
  • श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस।
  • गोवा मुक्ति दिवस।
  • राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर)।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 18 th December]

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories