Gaming > News19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 19 October 2024]

  • 1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
  • 1689 – रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
  • 1739 – इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1781 – ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया ।
  • 1781 – अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
  • 1813 – लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
  • 1872 – न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
  • 1889 – फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
  • 1900 – जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
  • 1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1917 – डलास लव फील्ड हवाई अड्डा पब्लिक के लिए खोला गया।
  • 1924 – अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
  • 1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
  • 1932 – ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
  • 1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
  • 1943 – रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।
  • 1944 – फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।
  • 1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
  • 1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
  • 1956 – रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • 1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
  • 1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
  • 1983 – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
  • 1987 – न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
  • 1994 – जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 2000 – भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।
  • 2003 – पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
  • 2004 – अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
  • 2004 – चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
  • 2004 – सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2005 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
  • 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
  • 2008 – आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
  • 2012 – लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।
  • 2019 – चिली में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी।
  • 2019 – दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ नए मोहल्‍ला क्‍लिनिक का उद्घाटन किया।
  • 2019 – संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों ( आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला ) को UNHRC के लिए चुना।
  • 2019 – श्रीलंका को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया (कोलंबो गजट)।
  • 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज की वार्षिक बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
  • 2020 – केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयुष्मान सहकार योजना की शुरूआत की।
  • 2021 – उत्तराखंड के कुमाऊं में दो की वर्षा से भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में करंट आदि कारणों से 42 लोगों की मौत हुई।
  • 2021 – उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया बैलेस्टिक मिशाइल का परीक्षण।
  • 2022 – 24 साल बाद इतिहास बदला.; मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने , शशि थरूर की हार हुई।
  • 2022 – बिहार में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , राजधानी पटना के अलावा चंपारण में भी धरती हिली।
  • 2022 – उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की।
  • 2023 – दूसरा बार्ज एलएसएएम 8 (यार्ड 76) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
  • 2023 – सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट को डी नोवो डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया गया।
  • 2023 – इजरायल-हमास युद्ध के बीच 1200 लोगों की भारत में वापसी हुई।

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1870 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
  • 1887 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1888 – वेंकटराम रामालिंगम पिल्लै (तमिलनाडु से थे , पद्म भूषण सम्मानित थे) साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध।
  • 1903 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 1910 – खगोलशास्‍त्री और नोबेल पुरस्‍कार विजेता सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर का लाहौर (ब्रिटिश भारत) में जन्म हुआ।
  • 1911 – असरारुल हक़ मजाज़ उर्दू के प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े रोमानी शायर के रूप में प्रसिद्ध रहे।
  • 1919 – प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के 8 वें मुख्यमंत्री (1972-75) थे।
  • 1920 – स्वाध्याय परिवार के संस्थापक , प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक व समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
  • 1923 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1929 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1961 – सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता , निर्देशक, निर्माता और राजनेता।
  • 2000 – नीतू घनघास एक भारतीय मुक्केबाज।
  • 2002 – दिव्यांश सिंह पंवार एक भारतीय खेल निशानेबाज।

19 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1745 – मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।
  • 1971 – रामअवध द्विवेदी – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
  • 1995 – सलमा बेग ( कुमारी नाज़ या बेबी नाज़) हिंदी फ़िल्मों में एक भारतीय अभिनेत्री थीं।
  • 2005 – जॉन बॉस्को जसोकी – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2013 – के॰ राघवन – जिन्हें मुख्यतः राघवन मास्टर के नाम से जाना जाता है, एक मलयाली संगीत रचयिता थे।
  • 2018 – ओसामु शिमोमुरा एक जापानी कार्बनिक रसायनज्ञ और समुद्री जीवविज्ञानी थे।
  • 2011 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, केरल राज्य से मलयालम भाषी कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
  • 2020 – असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.जयंत माधब का आधी रात को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
  • 2021 – भिवानी के गाँव नांधा निवासी पैरा कमांडो राजेश कुमार का निधन हुआ।
  • 2023 – पद्म श्री पुरस्कार विजेता, आध्यात्मिक गुरु श्री बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • 2023 – ऑस्ट्रियाई डाउनहिल स्कीयर हेनरिक मेसनर (84) का निधन हुआ।

19 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गुरु श्री रामदास जी जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।
  • श्री नगाजी महाराज पुण्यतिथि – पार्डी (वर्धा)।
  • श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती।
  • श्री सारंगधर दास जयन्ती।
  • श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती।
  • श्री सनी देओल ( अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस।
  • श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 18 October 2024]

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles