Tuesday, September 30, 2025

Important events: 9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएः [Important events of 9 April]

- Advertisement -

Important events:

  • 1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
  • 1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
  • 1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
  • 1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
  • 1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
  • 1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।
  • 1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
  • 1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
  • 1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
  • 1965 – कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा। 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफलकऱ 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरों ने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
  • 1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
  • 1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
  • 1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
  • 1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
  • 1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।
  • 1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
  • 1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
  • 2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
  • 2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
  • 2004 – ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
  • 2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
  • 2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
  • 2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
  • 2006 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।
  • 2008 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
  • 2008 – नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
  • 2010 – जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
  • 2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2019 – छत्तीएसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सूली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत।
  • 2019 – कश्मीर: किश्तवाड़ अस्पताल में आतंकी हमले में घायल RSS नेता की मौत, कर्फ्यू लगा।
  • 2019 – क्राउन प्रिंस के करीबी समेत 16 सऊदी अफसरों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगी।
  • 2020 – ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य बना।
  • 2020 – जब समूची दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तब राजस्थान का भीलवाड़ा जिला बेहतर मैनेजमेंट व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत कोरोना मुक्त हुआ।
  • 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री श्री मार्क रूटे ने वर्चुअल सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
  • 2021 – भारत और चीन वर्तमान समझौतों और नियमों के तहत बकाया मामलों को तेजी से निपटाने पर सहमत हुए।
  • 2021 – म्यांमार में सुरक्षाबलों ने यंगून शहर के पास प्रदर्शनकारियों पर राइफ़ल ग्रेनेड चलाई जिससे 80 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • 2022 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत खोया , इरान खान पाकिस्तान के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया।
  • 2022 – पिनाका एमके-I (एन्हैंस्ड) रॉकेट सिस्टम और पिनाका एरिया डेनियल म्यूनिशन रॉकेट सिस्टम्स का डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • 2023 – महाराष्ट्र के अकोला में बाबूजी महाराज मंदिर कैंपस के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत हुई व 30 घायल हुए।
  • 2023 – जोएल एम्बीड को प्रति गेम औसतन 33.1 अंक के साथ लगातार दूसरे सीज़न के लिए एनबीए स्कोरिंग चैंपियन नामित किया गया।
  • 2023 – कुवैती न्यूज ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए ट्विटर पर अरबी बोलने वाले आभासी समाचार प्रस्तुतकर्ता का अनावरण किया।
  • 2024 – भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज (पीसीवी) समुद्र पहरेदार आसियान देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्तिः

Important events:

  • 1778 – ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया।
  • 1879 – रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ।
  • 1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।
  • 1916 – एस. ओबुल रेड्डी – आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
  • 1919 – अवधनाम सीता रमण एक भारतीय लेखक और पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया के पूर्व संपादक थे।
  • 1929 – शरन रानी – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
  • 1933 – प्रतिमा देवी एक भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्हें कन्नड़ फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता था।
  • 1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ ।
  • 1954 – जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री।
  • 1964 – तीरथ सिंह रावत (भाजपा) उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री।

9 अप्रैल को हुए निधनः

Important events:

  • 1626 – ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • 1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन हुआ(10 अप्रैल 1756 का भी वर्णन मिलता है)।
  • 1981 – दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता।
  • 1984 – भाऊराव देवाजी खोब्रागडे भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2009 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
  • 2019 – ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में राजनाथ सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंडल का निधन।
  • 2020 – पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी का 93 वर्ष की उम्र में भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
  • 2021 – महाराष्ट्रे विधानसभा के दो बार सदस्य- रह चुके राव साहेब अंतापुरकर का मुम्ब ई में निधन हुआ।
  • 2021 – ब्रिटेन: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99 वर्षीय) का निधन हुआ।
  • 2023 – जर्मन – अमेरिकी जैज पियानोवादक, वाइब्राफोनिस्ट, संगीतकार और शिक्षक कार्ल हंस बर्जर (88) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी कॉलेज फुटबॉल कोच फ्रेड पैनकोस्ट (90) का निधन हुआ।
  • 2024 – न्यूज़ीलैंडर क्रिकेट खिलाड़ी जैक अलाबास्टर (93) का निधन हुआ।

9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः

Important events:

श्री जयाजी महाराज यात्रा हीरपुर (मूर्तिजापुर)।
श्री महादेव यात्रा सिंदखेड़ (अकोला)।
श्री अवलियाबा जयंती उमरामोथा (वाशिम)।
श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस।
श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती।
पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़े

8 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mahakali: अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे असुरों के गुरु का किरदार

Mahakali: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रशांत वर्मा की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म में अक्षय...

Navratri special: घर पर बनाएं नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट आटे का हलवा

Navratri special: रांची। नवरात्रि व्रत के दौरान भक्तजन विशेष पकवानों का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर घर पर आसानी से बन सकने...

Mumbai-Delhi Indigo flight: मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Mumbai-Delhi Indigo flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम की धमकी मिलने से दिल्ली...

WhatsApp: WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, बना नंबर वन

WhatsApp: मुंबई, एजेंसियां। Arattai App: भारत की टेक कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन की मैसेजिंग ऐप Arattai इन दिनों धूम मचा रही है। कुछ दिन पहले...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories