Sunday, July 27, 2025

मुंबई में गरजी कल्पना, अब झारखंड में कभी नहीं खिलेगा कमल

मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समापन हो गया है। इसका समापन रविवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ।

इस मौके पर इंडिया गठबंधन के नेताओं का जुटान हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल हुए।

कल्पना मुर्मू सोरेन ने मंच से जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने का आरोप लगाया।

कहा कि सत्तारूढ़ शक्तियां चाहे जितनी ताकत लगा ले, वे महागठबंधन को झुका नहीं पाएगी। झारखंड कभी नहीं झुकेगा। झारखंड कभी नहीं हारेगा।

कल्पना सोरेन ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक मैदान में पूरा इंडिया आया हुआ है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक विभिन्न विचारों, उम्मीदों और सपनों के साथ लोग मंच साझा कर रहे हैं। यही इंडिया है।

उन्होंने कहा कि मैं सामने मौजूद जनसैलाब का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मंच पर बैठे इन महान नेताओं को चुना है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि यदि आपको अपने भविष्य की चिंता है तो इस तानाशाही सरकार को हटाएं, जो आपके हक और अधिकार को छीन रही है।

आपकी चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करती है। तानाशाही ताकत के खिलाफ इंडिया इकट्ठा हुआ है। इंडिया झुकेगा नहीं। इंडिया टूटेगा नहीं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विधायकों को खरीदकर चुनी हुई सरकार को तोड़ दिया गया। झारखंड में भी ऐसा ही प्रयास किया गया था लेकिन, वहां महागठबंधन के विधायकों ने एकजुट होकर दिखा दिया कि जितनी भी ब़ड़ी ताकत क्यों नहीं आ जाये, झारखंड की सरकार को नहीं हिला सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले 4 साल में दिव्यांगों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसे मौजूदा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं गठबंधन के सभी नेताओं से यह कहना चाहती हूं कि डरना नहीं है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि राहुल गांधी महीनों से मेहनत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के लिए उस मणिपुर को चुना जहां आग लगी हुई थी।

मणिपुर की जनता का क्या हाल हुआ? महिलाओं का क्या हाल हुआ, किससे छिपा है? किसी ने भी उनकी सुध लेना जरूरी नहीं समझा लेकिन राहुल गांधी का दिल बड़ा है।

उन्हें मणिपुर के लोगों की पीड़ा दिखी। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन जी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मेरे पति हेमंत सोरेन भी उसी मानसिकता के खिलाफ लड़ते-लड़ते जेल चले गये।

वहां की महागठबंधन सरकार ने दिखाया कि झाऱखंड पीछे नहीं है। झारखंड का सबसे कद्दावर नेता अपने पीछे शक्ति छोड़ गया है।

भले ही जेल की सलाखों के पीछे हो। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव दिखा देगा कि झारखंड में कमल कभी नहीं खिलेगा।

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में तूफान, झारखंड में बारिश का अलर्ट

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories