भगवान विष्णु को अति प्रिय है तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है और मां लक्ष्मी भी इसमें वास करती हैं।
इसके साथ ही तुलसी का पौधा वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी काफी खास माना जाता है।
माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा है, तो वहां पर कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होता है।
घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तुलसी ना सिर्फ पौराणिक दृष्टि कोण से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है।
जिसका अर्क आयुर्वेद शास्त्र में गम्भीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए उपयोग किया जाता है।
तुलसी की पत्ती, तना, जड़, जड़ की मिट्टी, लकड़ी यानी तुलसी का पूरा पौधा ही औषधीय गुणों से परिपूर्ण और उपयोगी होता है।
पौराणिक मान्यताओं अनुसार यह भगवान विष्णु की प्रियाशी हैं और तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के सालिग्राम स्वरूप के साथ किया जाता है जिसे सम्पन्न करने से व्यक्ति के घर धन, धान्य, सुख समृद्धि, संतान सुख जैसे तमाम फल प्राप्त होते हैं।
लेकिन कई बार लोगों का सवाल होता है कि तुलसी का पौधा जल्दी घर में लगता नहीं और लग भी गया तो सूख जाता है।
पण्डित रमाशंकर ने बताया कि जिस घर में तुलसी नहीं वह वैष्णो नहीं। तुलसी तप और पवित्रता का प्रतीक हैं।
जिस घर के आंगन में तुलसी का वास होता है उस घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। घर में सुख समृद्धि, शांति और स्वयं हरि का वास होता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाने के कुछ नियम होते हैं, उन्ही का अनुसरण करके तुलसी का पौधा घर लाना चहिए और सविधि उन्हें लगाना चहिए।
अक्सर लोग अज्ञानता वश कभी भी कैसी भी स्थिति में तुलसी का पौधा लाकर लगाते हैं, लेकिन इससे माता तुलसी का अनादर होता है और व्यक्ति को उसका पुण्य फल प्राप्त नहीं होता।
इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
आज के समय में फ्लैट का कल्चर काफी तेजी से फैल रहा है, ऐसे में तुलसी का पौधा आंगन में लगाने के लिए तो जगह ही नहीं है।
ऐसे में अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसे नियमित रूप से धूप, ताजी हवा और पानी मिलता रहें, अन्यथा सूख सकता है।
तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं।
इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है।
इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
आज के समय में फ्लैट का कल्चर काफी तेजी से फैल रहा है, ऐसे में तुलसी का पौधा आंगन में लगाने के लिए तो जगह ही नहीं है।
ऐसे में अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसे नियमित रूप से धूप, ताजी हवा और पानी मिलता रहें, अन्यथा सूख सकता है।
तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं।
इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है।
यहां न लगाएं तुलसी का पौधा
• ऐसा माना जाता है कि घर की दक्षिण दिशा पितरों की होती है। इस वजह से तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं।
माना जाता है कि इस दिशा में पौधे को लगाने से इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तुलसी को ईशान कोण में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
• तुलसी के पौधे को लगाने के लिए ऐसी जगह का चयन करें। जहां धूप आती हो। माना जाता है कि तुलसी के पौधे को अंधेरे में लगाना अच्छा नहीं होता है।
• तुलसी के पौधे को घर के बेसमेंट में नहीं रखना चाहिए और साथ ही पौधे को जमीन में भी नहीं लगाना चाहिए। बल्कि इसे किसी गमले में लगाना चाहिए।
• तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान, झाड़ू या जूते आदि चीजों को नहीं रखना चाहिए। पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें।
क्योंकि मान्यता है कि साफ-सफाई वाली जगह में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
• तुलसी पूजन के दौरान मां तुलसी के मंत्र का जाप करना चाहिए। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के पंचायत चुनाव में महिलाएं [Jharkhand Panchayat Chunav me Mahilaye]





