Monday, October 20, 2025

ध्यान नहीं दिया, तो कटेगी जेब 1 अप्रैल यानी कल से होंगे बड़े बदलाव

- Advertisement -


नई दिल्ली, एजेंसियां। एक अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत होने के साथ देश में बहुत सारे नियम बदल जाएंगे।

देश में हर महीने की शुरुआत में कई बदलाव होते हैं। इसी तरह 1 अप्रैल 2024 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इससे आपका बजट भी प्रभावित हो सकता है।

आपको एक अप्रैल से होने जा रहे इन बदवालों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि अप्रैल 2024 से कौन-से नियमों में बदलाव हो रहा है।

इन बदलावों में फास्टैग, पैन-आधार लिंकिंग, नेशनल पेंशन सिस्टम, जीएसटी, इंश्योरेंस, डेबिट कार्ड और कार की कीमत से जुड़े नियम शामिल हैं।

ब्लैकलिस्ट होंगे बिना KYC वाले FASTag वाले

सबसे पहले बात फास्टैग केवाईसी अपडेट की। 1 अप्रैल 2024 से फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फास्टैग यूजर्स के लिए KYC अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की है।

अगर आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो अगले महीने से आपका फास्टैग बंद हो सकता है।

NHAI ने घोषणा करते हुए कहा था कि ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ पहल के तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

पैन को आधार से लिंक करने के लिए देना होगा जुर्माना

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। पैन को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है।

अगर आपने इस डेडलाइन तक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो आपका पैन नंबर डीएक्टिवेट हो जाएगा।

इतना ही नहीं, 1 अप्रैल के बाद पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

इंश्योरेंस पॉलिसी में ग्रेडेड सरेंडर वैल्यू का प्रस्ताव

इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करने वालों के लिए 1 अप्रैल 2024 नए नियम लागू होंगे। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नियमों में बदलाव के तहत समय के आधार पर ग्रेडेड सरेंडर वैल्यू का प्रस्ताव रखा है।

नए नियमों के तहत यदि पॉलिसीहोल्डर तीन साल के भीतर पॉलिसी सरेंडर करता है तो सरेंडर वैल्यू समान या कम होगा, वहीं चौथे और 7वें साल के बीच इंश्योरेंस को सरेंडर करते कर सरेंडर वैल्यू अधिक हो सकता है।

NPS में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रोसेस शुरुआत

पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

इसके तहत PFRDA सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी तक एक्सेस के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस शुरू करने जा रहा है।

यह प्रोसेस 1 अप्रैल से शुरू होगा। इसका मतलब है कि एनपीएस से जुड़ने वाले नए मेंबर और पुराने मेंबर को एक अप्रैल से टू फैक्टेर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।

अब इसके बिना किसी को भी NPS अकाउंट में लॉग इन की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कहा कि इस नए कदम के बाद अब यूजर्स को आधार बेस्डर लॉगिन ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस अपनाना होगा।

SBI ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड के नए नियम

एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ने कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े एनुअल मेंटेनेंस फीस में 75 रुपए बढ़ोतरी का एलान किया है।

यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा।

इसे भी पढ़ें

बरियातू की 8.5 एकड़ जमीन को ED ने किया अटैच

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories