Dhanteras 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। परंपरा के अनुसार इस दिन सोना या चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन आर्थिक या अन्य कारणों से यदि सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो भी चिंता की जरूरत नहीं है। शास्त्रों में धनतेरस पर अन्य कुछ वस्तुएं खरीदना भी शुभ माना गया है, जिससे धन की वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
धनतेरस पर अपनाएं ये उपाय:
- पीतल के बर्तन: भगवान धन्वंतरि की धातु माने जाने वाले पीतल के बर्तन खरीदने से घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और धन की वृद्धि होती है।
- नई झाड़ू: मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाने वाली झाड़ू को खरीदकर पहले पूजा करें और फिर घर में इस्तेमाल करें।
- धनिया के बीज: मां लक्ष्मी को अर्पित करके इन्हें तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। यह आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करता है।
- गोमती चक्र: 11 गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है।
- कौड़ी: इसे हल्दी में रंगकर या पहले से रंगी हुई खरीदकर पूजा में शामिल करें और तिजोरी में रखें, इससे धन का प्रवाह बना रहता है।
ध्यान रहे, ये उपाय धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों पर आधारित हैं।
इसे भी पढ़ें
धनतेरस पर चमका रियल इस्टेट कारोबार, राज्य भर में हुई 590 रजिस्ट्री