नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ की जिन्दगी में लोगों के पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं होता है। जो काम करते है उन्हे घंटों डेस्क में बैठना होता है।
इसके कारण कंधों में दर्द की समस्या आम हो गयी है। खासकर जो लोग गलत पोजिशन में बैठते हैं या कंधे पर अधिक भार रखते हैं, उन्हें कंधे में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर कंधे के दर्द से निजात पा सकते हैं।
कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए आप लैवेंडर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पानी को गर्म करें और इसमें लैवेंडर तेल की कुछ बूंदे डालें।
फिर इसे कंधे में लगाकर थोडे देर मसाज करें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।
कंधे के दर्द को कम करने के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते है। हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, इसके इस्तेमाल से आप कंधे के दर्द से राहत पा सकते हैं।
एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी पाउडर लें, इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को कंधे पर लगाएं। यह दर्द कम करने में मददगार है।
कंधों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए हॉट वॉटर बैग से सिकाई करें। ऐसा करने से कंधे में दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। ध्यान रहे 15 से 20 मिनट तक अपने कंधों पर गर्म बैग से सिकाई करें।
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और कंधे में दर्द से निजात चाहिए तो केवल कुछ मिनट के लिए चाइल्ड् पोज योग या बालासन करना शुरू कर दें।
ऐसा करने से कंधे में हो रहे दर्द से राहत मिलेगा साथ ही सूजन भी खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें
छपने से पहले ही लीक हुआ था पेपर, सॉल्वर गिरोह से मिले प्रश्न पत्र पर नहीं था बारकोड