Tuesday, June 24, 2025

डायबिटिज से परेशान हैं, तो रोज खायें इस आटे की रोटी, हफ्तेभर में दिखेगा असर [If you are suffering from diabetes, then eat bread made from this flour daily, the effect will be visible within a week]

सामान्य आटे की रोटी से बढ़ता है कार्बोहाइड्रेट

रांची। अनियंत्रित जीवन शैली तमाम बीमारियां पैदा करती है। इसी के कारण आज 10 में से 6 लोग शुगर यानी डायबिटीज के शिकार हैं।

डायबिटीज होने से और भी बहुत सारी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी को सिर्फ दवाइयों और डाइट से कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो इसके बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।

इस तरह कर सकते हैं कंट्रोल

मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट बेहद असरदार साबित होती है। हमारी डाइट में रोटी हमारा मुख्य फूड है जिसका सेवन हम तीन टाइम का खाना खाने में प्रमुखता से करते हैं।

यहां हम आपको ऐसे आटे के बारे में बता रहे है, जिसकी खास रोटी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर भूमिका निभा सकती है।

फिर भी हेल्थ संबंधी किसी भी प्रॉब्लम को डॉक्टर के परामर्श से ही दूर किया जाना चाहिए।

इस प्रकार बनेगा यह आटा

200 ग्राम बादाम, 200 ग्राम नारियल का पाउडर, 200 ग्राम मूंगफली, 100 ग्राम कद्दू के बीज, 100 ग्राम अलसी के बीज, 1 चम्मच इसबघोल।

इस आटा को बनाने के लिए इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छे से बारीक पीस लें। इस आटे की रोटी बनाने के लिए 25 ग्राम कीटो आटा लें और उसमें 25 ग्राम मल्टीग्रेन आटा मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके गूथ लें।

इस आटा को गूथने के बाद उसे फ्रिज में रख दें। इसे बाहर नहीं छोड़ें, क्योंकि इसमें ऑयल होता है, जो ऑक्सीडाइज हो जाता है।

इस आटा की रोटी का सेवन करने से बॉडी में कार्बोहाइड्रेट नहीं पहुंचेगा और ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा।

गेहूं के आटा में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो इस खास आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं।

इस आटे की खासियत

ये आटा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और ग्लूटेन और सोया फ्री होता है, जिसका सेवन करके आप शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए ये आटा बेहद उपयोगी है। इस आटा की रोटी का सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है।

फाइबर से भरपूर ये आटा सिर्फ 7 दिनों में बिना दवाई के नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

कीटो आटा का सेवन वजन को घटाएगा। इस आटा में बादाम, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, चिया बीज, तरबूज के बीज, नारियल और साइलियम भूसी को मिक्स करके बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें

डायबिटीज के मरीज रोज खाएं ये 5 तरह के बीज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Hot this week

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img