झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात किए जाएंगे 14,705 होमगार्ड जवान [14,705 home guard soldiers will be deployed during Jharkhand assembly elections]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 14,705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ये जवान 16 दिनों के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इससे पहले आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिक संख्या में बलों की आवश्यकता होगी।

झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21,007 होमगार्ड जवानों में से 70% यानी 14,705 जवानों को चुनाव में ड्यूटी पर तैनात किया जाना तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें

चुनावी ड्यूटी पर जा रही सुरक्षाकर्मियों की बस और कंटेनर में टक्कर,चालक की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं