Sunday, October 19, 2025

चीन में नए कोरोना वायरस की पहचान: चमगादड़ों से इंसानों तक फैलने का खतरा, क्या फिर से होगा लॉकडाउन? [Identification of new corona virus in China: Danger of spreading from bats to humans, will there be lockdown again?]

- Advertisement -

चीन, एजेंसियां। चीन के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में एक नए कोरोना वायरस की पहचान की है, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय में चिंताएं बढ़ गई हैं। यह वायरस कोविड-19 महामारी के बाद एक नई चुनौती बनकर सामने आया है।

इस शोध का नेतृत्व चीन की प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया है, जिन्हें ‘बैटवुमन‘ के नाम से भी जाना जाता है। अध्ययन में गुआंगझोउ लैब, वुहान विश्वविद्यालय और वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने मिलकर काम किया।

इस नए वायरस का नाम HKU5 है और यह कोरोना वायरस के एक नये वंशावली से संबंधित है, जो मेरबेकोवायरस उपवंश का हिस्सा है, जिसमें MERS वायरस भी शामिल है। चिंता की बात यह है कि यह वायरस इंसानों में संक्रमण फैलाने के लिए वही ACE2 रिसेप्टर का उपयोग करता है, जिसका उपयोग SARS-CoV-2 (कोविड-19) वायरस भी करता था।

वैज्ञानिकों के अनुसार

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वायरस इंसानों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसकी इंसानी रिसेप्टर से जुड़ने की क्षमता चिंताजनक है। अगर यह वायरस तेजी से फैलने लगे, तो यह एक नई महामारी का कारण बन सकता है।

हालांकि, फिलहाल लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है, लेकिन अगर संक्रमण में वृद्धि होती है, तो यह दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।

एजेंसी CIA ने क्या दावा किया

इस खोज के बाद कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर बहस फिर से तेज हो गई है। हाल ही में अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने दावा किया था कि कोविड-19 प्राकृतिक नहीं था, बल्कि यह लैब से लीक हुआ था।

हालांकि, चीन ने इस दावे को खारिज किया है। वैज्ञानिक इस वायरस पर आगे शोध कर रहे हैं, ताकि इसके संभावित प्रभावों और जोखिमों का सही मूल्यांकन किया जा सके

इसे भी पढ़ें

HMPV वायरस के 8 केस, सभी बच्चे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories