Monday, October 20, 2025

I.N.D.I.A. की जीत के 5 फैक्टर [I.N.D.I.A. 5 factors of victory]

- Advertisement -

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी तय हो गई है। शनिवार को आए चुनावी नतीजों में I.N.D.I.A. ब्लॉक 81 सीटों में से 56 सीटों पर आगे है, जो बहुमत के आंकड़े 41 से 15 सीट अधिक है।

संथाल और कोल्हान बचा लिया बीजेपी नेः

INDIA ब्लॉक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 33 और कांग्रेस 16, राजद 5 और भाकपा माले 2 सीटों पर आगे है। INDIA अपने गढ़ संथाल और कोल्हान को बचाने में कामयाब रहा है।

घुसपैठ और रोटी-बेटी-माटी के दम पर राज्य की सत्ता में वापसी का दंभ भरने वाली भाजपा 22 सीटों पर सिमट गई है। जो पिछली बार यानी 2019 से 3 सीट कम है।

जीत के फैक्टरः

INDIA की जीत के पीछे कई फैक्टर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा फैक्टर मंईयां सम्मान योजना और कल्पना सोरेन रहीं है। इसके अलावा JMM ने टिकट बांटने में सावधानी बरती और अपने क्षेत्र में फोकस नेताओं को तरजीह दी। साथ ही विपक्ष को उसके घुसपैठ के मुद्दे में ही फंसा दिया।

मंईयां ने हेमंत की बचाई नैया

राज्य की 81 में से 29 विधानसभा सीटों पर महिला वोटर पुरुष से अधिक हैं। यही कारण है कि चुनाव में INDIA की मंईयां दीदी योजना की काट में भाजपा ने गोगी दीदी योजना लाने का वादा किया। मंईयां में महिलाओं को हर माह 2500 रुपए तथा गोगो दीदी में 2100 रुपए देने का वादा है।

यहां INDIA को सत्ता में रहने का फायदा मिला, क्योंकि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले 1000 रुपए जारी कर दिया और चुनाव बाद 2500 करने का ऐलान कर दिया।

इस पर महिलाओं ने ज्यादा भरोसा जताया। पहले चरण की वोटिंग के पहले रात में ही एक फंड और जार कर दिया। 29 महिला बहुल सीटों में से INDIA 28 सीटों पर आगे है।

कल्पना सोरेन का काट नहीं खोज पाई भाजपा

पति हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद राजनीति में आईं कल्पना सोरेन ने अपने भाषण और पब्लिक कनेक्ट के तरीकों से लोगों को अपने पक्ष में कर लिया। INDIA ब्लॉक के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा डिमांड कल्पना सोरेन की ही रही। उनकी सधी हुई भाषा और सहज, सरल अंदाज ने लोगों को जोड़ा।

कल्पना ने 100 से अधिक जनसभा की। उन्होंने सिर्फ जेएमएम उम्मीदवारों के लिए ही चुनावी सभा नहीं की, बल्कि कांग्रेस-आरजेडी और भाकपा-माले के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगा।

वहीं, भाजपा को महिला नेता की कमी खली। लोगों के अंदर कल्पना के प्रति रुझान के कारण ही भाजपा उन पर सीधा हमला करने से बचती रही।

हेमंत ने जेल यात्रा से सहानुभूति बटोरी

पूरे चुनाव प्रचार में हेमंत सोरेन भाजपा को आदिवासी विरोधी बताने पर अड़े रहे। उन्होंने हर सभा में कहा कि आदिवासियों के उत्थान से भाजपा के लोग बैचेन हैं। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाकर मुझे जेल भेजा।

हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। हेमंत ने मणिपुर से लेकर छत्तीसगढ़ तक के आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार की बातें कहकर लोगों से सहानुभूति बटोरी। इसका रिजल्ट पर खासा असर दिखा।

भाजपा से नाराज आदिवासी वापस नहीं लौटे

रघुवर दास की सरकार में 2016 में सीएनटी एक्ट में बदलाव की कोशिश करना भाजपा को अब तक भारी पड़ रहा है। बदलाव के घाव से भड़के आदिवासी अब तक भाजपा से नहीं जुड़ पाए हैं। सीटों के आंकड़े भी बता रहे हैं।

सीनियर जर्नलिस्ट जितेंद्र कुमार बताते हैं, ‘2014 तक कुछ आदिवासी भाजपा को वोट देते रहे हैं, इस कारण उस समय आदिवासी रिजर्व सीट पर पार्टी का प्रदर्शन भी ठीक था।

लेकिन रघुवर दास की सरकार ने सीएनटी एक्ट में बदलाव कर दिया। इस पर आदिवासी नाराज हो गए और भाजपा का साथ छोड़ दिया।’

बता दें, रघुवर दास ने सीएनटी एक्ट की धारा 46 में बदलाव किया था। इस बदलाव के तहत आदिवासियों की जमीन के नेचर को बदला जा सकता था। उनका कहना था कि उन्होंने राज्य में उद्योग लगाने को लेकर ऐसा किया, लेकिन आदिवासियों के बीच ये मैसेज गया कि बिजनेसमैन को फायदा पहुंचाने के लिए एक्ट में संशोधन किया गया है। वो जब चाहे हम से जमीन ले सकते हैं। भारी विरोध के बाद बदलाव के प्रस्ताव को वापस लेना पड़ा था।

    भाजपा को उसके मुद्दे में ही उलझाया

    भाजपा ने पूरे चुनाव में घुसपैठ के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। पीएम से लेकर लोकल नेता तक के हर भाषण में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हावी रहा।

    इसके उलट हेमंत सोरेन और INDIA ब्लॉक के नेता ये कहते रहे कि सीमा की सुरक्षा तो केंद्र के जिम्मे है, इसमें राज्य का क्या लेना-देना। साथ ही झामुमो-कांग्रेस एरिया वाइज मुद्दों को पकड़े रही।

    हर एरिया में अलग-अलग मुद्दे पर बातें करती रही। जबकि, भाजपा पूरे राज्य में घुसपैठ के नाम पर चुनाव लड़ती रही। हकीकत ये है कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा सिर्फ संथाल तक सीमित है। वो भी पूरे संथाल में नहीं। भाजपा के आक्रामक रुख से बाकी वोटर एकजुट हो गए।

    इसे भी पढ़ें

    कड़े मुकाबले में फंसी कल्पना सोरेन, आंठवे राउंड के बाद भी पीछे

    WhatsApp Group Join Now

    Hot this week

    Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

    Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

    Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

    Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

    AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

    AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

    Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

    Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

    Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

    Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

    Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

    Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

    Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

    Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

    Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

    Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

    Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

    Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories