Wednesday, October 22, 2025

पति ने की पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, 2 बच्चे गंभीर [Husband kills wife and 2 children, 2 children seriously injured]

- Advertisement -

आरोपी बोला-मानसिक संतुलन बिगड़ गया था

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम में रविवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम परिवार के मुखिया 40 वर्षीय कुंवर टुडू ने दिया। मृतकों में उसकी पत्नी माईनो टुडू, 12 वर्षीय पुत्र सागेन टुडू और 14 वर्षीय पुत्र सागुन टुडू शामिल हैं।

तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र स्थित गोहला पंचायत के फुलझड़ी खड़िया साईं गांव की है।

गंभीर बच्चों को रिम्स रेफर किया गयाः

वहीं, घटना में कुंवर टुडू के 8 वर्षीय पुत्री मालती टुडू और 4 वर्षीय पुत्र मंगल टुडू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पहले एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर और फिर स्थिति बिगड़ने पर रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तारः

पुलिस ने आरोपी कुंवर टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान कुंवर टुडू ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

सोते हुए परिवार पर किया कुल्हाड़ी से वारः

यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब कुंवर टुडू की पत्नी और बच्चे भोजन कर सो चुके थे। इसी दौरान आरोपित ने सोई अवस्था में कुल्हाड़ी से सभी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची में युवती की निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला शव

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी दर्जा

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन दर्शकों का जीता...

Ek Deewane Ki Deewaniyat: मुंबई, एजेंसियां। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.50...

Sudhivya Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर राजद ने तरेरी आंखें

Sudhivya Sonu: रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आपत्ति जताई...

Bihar Elections: महागठबंधन विवाद पर तेजस्वी बोले-कल बात करेंगे, वेणुगोपाल ने फोन किया, थोड़ी देर में अशोक गहलोत से...

Bihar Elections: पटना, एजेंसिया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 बड़े चुनावी ऐलान...

Govardhan Puja: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Govardhan Puja: गोरखपुर, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की। इस अवसर...

Amit Shah’s Birthday: गृह मंत्री अमित शाह का 60वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी हार्दिक बधाई

Amit Shah's Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 60वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर फंसा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Draupadi Murmu: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार सुबह राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा के लिए ले जा...

Rishabh Tandon dies: म्यूजिक इंडस्ट्री शोक की लहर, मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Rishabh Tandon dies: नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर सिंगर, संगीतकार और अभिनेता ऋषभ टंडन का बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories