रांची। झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में लग गया है।
राज्य में 25 जून से 24 जुलाई के बीच बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे।
साथ ही, उच्च अधिकारी भी इसका भौतिक सत्यापन करेंगे। 25 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होगा, जिसके बाद 9 अगस्त तक मतदाता इसमें सुधार हेतु दावा और आपत्ति कर सकेंगे।
इसके बाद 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। अगर आपके घर बीएलओ नहीं आ पाये, तो कोई परेशानी की बात नहीं है।
ऑनलाइन माध्यम से भी आप अपने वोटर आईडी कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिये आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp. in पर लॉग इन करना होगा।
अब यहां आपको Correction in Voter ID को सेलेक्ट करना होगा। Correction in Voter ID को सेलेक्ट करने के बाद आपको correction in NAME पर क्लिक करना है और अपनी सही नाम दर्ज करना है।
इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। इसमें आपसे डेट ऑफ बर्थ प्रूफ देना होगा और अपना एक फोटो अपलोड करना होगा।
इसके बाद वेरीफाई करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है। एप्लिकेशन सबमिट होने के बाद ईसीआई की ओर से आपको एक ई मेल आएगा जिसमें एक लिंक होगा।
इस लिंक के जरिये आप अपने एप्लिकेशन का लाइव स्टेटस जान सकते हैं। इसी तरह आप अपने उम्र को भी सही कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
सीइओ रविकुमार बोले-मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते है आवेदन