Tuesday, September 16, 2025

सेहत पर अनिद्रा का कितना होता है असर, उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना चाहिए? [How much effect does insomnia have on health? How many hours should one sleep according to age?]

- Advertisement -

रांची। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह भोजन, पानी की जरूरत होती है, ठीक उसी प्रकार से उसे पर्याप्त नींद की भी जरूरत होती है। लेकिन, आजकल की भागदौड़ ने लोगों का चैन छीन लिया है।

दिनभर काम के तनाव का सीधा असर उनकी रात की नींद पर पड़ रहा है। नींद का रुटीन चक्र टूटने से इंसान में कई तरह की समस्याएं होने का जोखिम बढ़ता है। यही वजह है कि डॉक्टर हमें पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं।

ऐसा करने से न सिर्फ शारीरिक लाभ होगा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। हालांकि, रोज कितना सोना है ये व्यक्ति की उम्र पर डिपेंड करता है।

अब सवाल है कि आखिर उम्र के हिसाब से कितना सोना चाहिए? आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से एक व्यक्ति को कितना सोना चाहिए

क्यों जरूरी है पर्याप्त नींद

कई लोग तनाव को दूर रखने के लिए रातभर टीवी या मोबाइल पर सिनेमा देखते हैं या कई लोग दुनियादारी की चिंता में रात की नींद से हाथ धो बैठे हैं। जिसका सीधा असर उनकी स्वास्थ्य पर पड़ता है।

नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमेशा सेहतमंद रहने के लिए कम से कम 7 घंटे की रात की नींद जरूरी है। हालांकि, बेहतर हेल्‍थ और ग्रोथ के लिए हर उम्र के लोगों की नींद लेने का समय बदलता रहता है।

उम्र के हिसाब से कितनी नींद जरूरी?

रिपार्ट के मुताबिक, हर उम्र के लोगों के लिए नींद का अलग – अलग पैमाना है। इसके लिए, आप अपनी नींद की अवधि को दो चरणों में यानी दिन-रात के आधार पर बांट सकते हैं।

ये है उम्र के हिसाब से सोने का पैमाना मीटर-

4 से 12 माह के बच्‍चे- 12 से 16 घंटे

1 से 2 साल के बच्‍चे- 11 से 14 घंटे

3 से 5 साल के बच्चे 11 से 14 घंटे

6 से 12 साल के बच्‍चे- 9 से 12 घंटे

13 से 18- 8 से 10 घंटे

18 साल के बाद- कम से कम 7 घंटे

60 साल के बाद- 8 घंटे यानी 1 घंटे की नींद बढ़ सकती है।

पर्याप्त नींद न लेने से कौन कौन से होती है समस्याएं?

हमारी सेहत के लिए जरूरी कामों की तरह पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

डॉक्टरों की मानें तो पर्याप्त नींद न लेने से डायबिटीज, हार्ट रोग और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

इसके अलावा, कम नींद का असर शरीर की कोशिकाओं पर भी पड़ता है। वहीं, पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में मिनिरल्स का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

बड़े काम का है लहसून, अच्छी नींद सुलाये और रखे आरोग्य

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

YouTuber protest Bihar: दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर दिलीप सहनी के साथ मारपीट मामले को लेकर राजद ने बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया। नेता...

CBSE board: CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव: स्कूल की मंजूरी के बिना एडिशनल सब्जेक्ट नहीं चुन पाएंगे छात्र

CBSE board: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त विषयों को लेकर नए नियम...

Students protest in Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट और देरी पर उठाए सवाल

Students protest in Kolhan University: चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार को छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के...

Medical education in Bihar: बिहार में मेडिकल शिक्षा को मिला बढ़ावा, 430 नई एमबीबीएस सीटें और दो नए कॉलेजों...

Medical education in Bihar: पटना, एजेंसियां। बिहार में मेडिकल पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र...

India drug smuggling crackdown: भारत ने 16,000 विदेशी ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा, जल्द डिपोर्टेशन की तैयारी

India drug smuggling crackdown: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने देश में विदेशी ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) और नारकोटिक्स...

Ajmer Taj Mahal: अजमेर के ताजमहल पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख,प्रशासन ने शुरू किया तोड़ना

Ajmer Taj Mahal: अजमेर, राजस्थान, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेश के बाद अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित सेवन...

Raj Kundra on EOW case: EOW केस पर राज कुंद्रा बोले- “बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं”

Raj Kundra on EOW case: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज...

NIA raids: धनबाद में बड़ी कार्रवाई: वासेपुर के शाहबाज अंसारी के घर पर NIA का छापा

NIA raids: धनबाद (वासेपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह वासेपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories