रांची: अगर आप होली के त्योहार पर रांची से यूपी-बिहार जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों का सफर आसान कर दिया है।
होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जाते हैं। ऐसे में टिकट के लिए मारामारी शुरू हो जाती है।
इसलिए होली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने रांची से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
खासकर जो लोग यूपी-बिहार जाना चाहते हैं, उनके लिए बेहतरीन मौका है।
रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 08821 रांची – गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22/03/2024 (शुक्रवार) को रांची से प्रस्थान करेगी।
रांची से यह ट्रेन शुक्रवार को रात 21:45 बजे खुलेगी जो, मूरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:38 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, धनबाद आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, मधुपुर आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 04:42 बजे, जसीडीह आगमन 05:08 बजे प्रस्थान 05:10 बजे, पटना आगमन 09:05 बजे प्रस्थान 09:15 बजे, छपरा आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:40 बजे एवं गोरखपुर आगमन शनिवार 16:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08822 गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24/03/2024 (रविवार) को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से रांची के लिए यह ट्रेन रविवार 05:00 बजे खुलेगी।
उसके बाद छपरा आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, पटना आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, जसीडीह आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, मधुपुर आगमन 14:33 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, धनबाद आगमन 15:35 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, मूरी आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:07 बजे एवं रांची आगमन रविवार 21:25 बजे होगा।
इन ट्रेनों में जनरेटर यान के 02कोच, एवं वातानुकूलित 3-टियर (इकनॉमी) के 17 कोच होंगे।
इसे भी पढ़ें
किसानों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में लगाए केन्द्र के खिलाफ नारे