Sunday, October 19, 2025

होली पर रिलीज होगी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘सन ऑफ बिहार

- Advertisement -

पटना : साल 2024 की होली भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाली है। इस दिन भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ रिलीज हो रही है।

फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में होगी। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव खतरनाक एक्शन स्टंट करते नज़र आने वाले हैं।

खेसारी लाल यादव उन स्टार्स में से हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। खेसारी के इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस को भी बेसब्री से है।

खेसारी की फिल्म फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के निर्माता अमित कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता और उमा गुप्ता एवं निर्देशक रवि सिन्हा हैं, जिन्होंने बताया कि यह फिल्म खेसारीलाल यादव के बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है।

यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों को होली का उपहार है. इसलिए हम उम्मीद करेंगे कि वे होली के रंगों के साथ इस फिल्म को देख कर अपना मनोरंजन करें और फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया से भी अवगत कराएं।

उन्होंने बताया कि फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अयान खान, महेश आचार्य, गौरी शंकर और रजनीश पाठक मुख्य भूमिका हैं।

वहीं, खेसारीलाल यादव ने दर्शकों से फिल्म को देखने की अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाती है।

इसमें मेरा किरदार वकील का है और फिल्म की अभिनेत्री स्कूल टीचर है। उन्होंने कहा कि फिल्म का कथानक शानदार है और यह आपको मनोरंजन की एक अद्भुत यात्रा पर ले जाने वाली है। इसलिए इस फिल्म को जरुर देखें।

बता दें कि कैप्टन वीडियो प्रा लि प्रस्तुत फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के सह निर्माता – आलोक गुप्ता, रितु गुप्ता, पंकज गुप्ता, दौलत राम गुप्ता और सहायक निदेशक – अर्जुन, मेज़र, प्रवेज़, तोहिद हैं. कथा, पटकथा एवं संवाद वीरू ठाकुर का है।

फिल्म का गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि गीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं।

कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मनोज गुप्ता, पप्पू खन्ना हैं। डीओपी आर.आर प्रिंस हैं. एक्शन मुकेश राठौड़ का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

इसे भी पढ़ें

नवीन जिंदल ने भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष का पदभार संभाला

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Choti Diwali 2025: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा, यूपी-बिहार और उत्तराखंड में मौसम रहेगा साफ

Choti Diwali 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। छोटी दिवाली 2025 पर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)...

Sadhvi Pragya Thakur: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, ‘बेटी बात न माने तो टांगें तोड़ दो’; पर छिड़ी...

Sadhvi Pragya Thakur: भोपाल, एजेंसियां। पूर्व सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में बेटी पालन और ‘लव जिहाद’ को लेकर...

Choti Diwali: छोटी दिवाली आज: जानें पूजा का समय, मंत्र और विधि, बढ़ाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा

Choti Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है, दिवाली पर्व का दूसरा दिन है और कार्तिक...

Pakistan ceasefire Afghanistan: दोहा वार्ता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर किया समझौता

Pakistan ceasefire Afghanistan: कतर, एजेंसियां। कतर के दोहा में आयोजित शांति वार्ता के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तुरंत युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई...

Amit Shah: राहुल-तेजस्वी का याराना टूटा, बिहार में NDA प्रचार अभियान में अमित शाह ने संभाली कमान

Amit Shah: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक समीकरण बेहद नाज़ुक हो गए हैं। महागठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और...

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘मैं बधाई स्वीकार...

Rashmika Mandanna: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फैंस के लिए बड़ा अपडेट है। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने साउथ स्टार विजय...

Vijay Khemka: कांग्रेस ने पूर्णिया सीट पर उतारा नया चेहरा, बीजेपी के विजय खेमका से होगा आमना-सामना

Vijay Khemka: पूर्णिया, एजेंसियां। पूर्णिया विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव 2025 में सियासी रंगत और भी तीव्र हो गई है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची...

Salman Khan’s family: सलमान खान की फैमिली फोटो वायरल, मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह ने बटोरी लाइमलाइट

Salman Khan's family: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में सलमान खान ने अपने कपड़ों के ब्रांड के 12 साल पूरे होने के मौके पर सोशल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories