मुंबई, एजेंसियां। इंश्योरेंस सेक्टर रेगुलेटर इरडा (IRDAI) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा ग्रुप को मुजूरी दे दी है।
हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करेगी। इस डील को 27 मई 2024 तक पूरा करना होगा।
पिछले साल जुलाई में IIHL ने अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए ₹9,861 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसे बाद में एडमिनिस्ट्रेटर ने मंजूरी दे दी थी।
बोली को क्रेडिटर्स (लेनदारों) से भी सपोर्ट मिला था, जिसमें 99% वोट बोली के पक्ष में किए गए थे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2021 में रिलायंस कैपिटल में पेमेंट डिफॉल्ट और सीरियस गवर्नेंस इश्यू को देखते हुए बोर्ड को भंग करके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटा दिया था।
नवंबर 2019 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कर्ज में डूबे फाइनेंसर के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक आवेदन की अनुमति दी थी।
इसे भी पढ़ें